सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : परिवार को स्वस्थ रखने में पिता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पोषण और देखभाल के जरिए पुरूष अपने परिवार को सशक्त रख सकता है। परिवार को सशक्त रखने के लिए ‘पोषण एवं देखभाल में पिता की भूमिका’ विषय पर बीएमएचआरसी के समस्त केन्द्रों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान में जारी सेवा पखवाड़े के पांचवें दिन आठों स्वास्थ्य केन्द्रों पर पुरूषों की सामान्य जांचें भी की गईं। परिचर्चा में परिवार को सशक्त करने में महिलाओं के साथ पिता की भूमिका और आहार संबंधी जानकारियां दी गईं। प्रभारी निदेशक मनीषा श्रीवास्तव के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य परिवार को सशक्त करना है। परिवार को उचित पोषण देने में पुरुषों की भूमिका होती है। इसी के मद्देनज़र हमने ‘पोषण और देखभाल में पिता की भूमिका’ पर परिचर्चा एवं सामान्य जांच का आयोजन अपने स्वास्थ्य केन्द्रों पर किया।


नेत्र रोगों की के लिए दृष्टि रथ रवाना : सेवा पखवाड़े के पांचवें दिन प्रभारी निदेशक डॉ मनीषा श्रीवास्तव ने दृष्टि रथ को परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नेत्र विभाग के विशेषज्ञों ने अरवलिया एवं परवलिया गांव जाकर आम लोगों का नेत्र परीक्षण किया। इसमें मोतियाबिंद, काचियाबिंद सहित अन्य नेत्र संबंधी रोगों की जांच की गई। नि:शुल्क जांच साथ नि:शुल्क इलाज भी किया गया। इसके साथ ही आगे के नि:शुल्क उपचार के लिए बीएमएचआरसी रेफर किया गया। सेवा पखवाड़े में सामुदायिक स्वास्थ्य परीक्षण एवं इलाज के लिए दृष्टि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। नेत्र जांच शिविर में महिलाओं एवं बालिकाओं की विशेष रुप से जांच की गई।
हेपेटाइटिस-बी टीकाकरण : सेवा पखवाड़े के तहत गेस्ट्रो मेडिसिन विभाग में हेपेटाइटिस-बी बीमारी के रोकथाम के लिए टीकाकरण किया गया। बीएमएचआरसी के ब्लड बैंक और गेस्ट्रो मेडिसिन विभाग द्वारा आयोजित इस नि:शुल्क टीकाकरण शिविर में विशेषज्ञों ने लोगों को हेपेटाइटिस के लक्षण और रोकथाम पर जानकारी भी दी।

#स्वस्थपरिवार #पिताकीभूमिका #बीएमएचआरसी #जागरूकताकार्यक्रम #फैमिलीवेलनेस