सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : हनुमान अंश ने गुरुवार को मचाया धमाल, टॉक्सिक बेहाल बॉक्स ऑफिस पर इस समय बड़ी बजट की फिल्मों के बीच एक कम बजट की फिल्म लगातार चौंका रही है। नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के 28वें दिन यानी चौथे गुरुवार को शानदार कमाई की। वहीं यश की ‘टॉक्सिक’ और इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ की रफ्तार काफी धीमी नजर आ रही है।

28वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की बंपर कमाई सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के 28वें दिन करीब ₹11 करोड़ की कमाई की। इसके साथ भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन लगभग ₹72.88 करोड़ पहुंच गया है। फिल्म ने शुरुआत में बेहद धीमी रफ्तार पकड़ी थी, लेकिन तीसरे हफ्ते से दर्शकों के बीच इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी। फिल्म की बढ़ती डिमांड का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसके शोज और स्क्रीन लगातार बढ़ाए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को अब करीब 1,500 स्क्रीन मिल रही हैं और 11 सितंबर से इसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी रिलीज करने की तैयारी है।

‘टॉक्सिक’ की कमाई में गिरावट यश स्टारर ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज के समय मजबूत शुरुआत की थी और इसकी दुनिया भर में ओपनिंग करीब ₹150 करोड़ बताई गई थी। लेकिन शुरुआती दौर के बाद फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिली। बढ़ती डिमांड के कारण ‘हनुमान अंश’ को अतिरिक्त शोज मिलने लगे, जबकि ‘टॉक्सिक’ की स्क्रीन संख्या घट रही है।

‘आवारापन 2’ का भी धीमा सफर इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ भी बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के 21वें दिन यानी तीसरे गुरुवार को करीब ₹40 लाख कमाए। इसके साथ भारत में फिल्म की 21 दिनों की नेट कमाई लगभग ₹149.75 करोड़ बताई गई है।

कम बजट की फिल्म ने बदला बॉक्स ऑफिस का खेल’हनुमान अंश’ की सबसे खास बात इसका कम बजट और लंबे समय तक सिनेमाघरों में टिके रहना है। शुरुआत में कम शोज मिलने के बावजूद दर्शकों की प्रतिक्रिया और वर्ड ऑफ माउथ ने फिल्म को नई रफ्तार दी। अब यह बड़े बजट और बड़े सितारों वाली फिल्मों को कई मामलों में पीछे छोड़ती नजर आ रही है। फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ की बढ़ती कमाई ने साबित कर दिया है कि दर्शकों का मजबूत जुड़ाव और सकारात्मक प्रतिक्रिया किसी फिल्म के शुरुआती प्रदर्शन की तस्वीर को पूरी तरह बदल सकती है।


Hashtags: #EntertainmentBollywood #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #समय #बजट #28व