आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : पंजाब के गुरदासपुर के युवक की न्यूजीलैंड के आकलैंड शहर में हत्या कर दी गई। मृतक युवक माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी उम्र 25 साल बताई जा रही है। उसकी मौत की खबर मिलते ही जहां उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा, वहीं गांव कोटली शाहपुर में भी शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक के ताया के बेटे और गांव के सरपंच ने बताया कि रमनजीत सिंह 12वीं कक्षा पास करने के बाद 2018 में न्यूजीलैंड पढ़ने के लिए गया था और वहां साथ ही एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी भी करता था।

दोस्त ने परिजनों को दी सूचना

बीते दिन उसके एक दोस्त ने परिजनों को फोन करके बताया कि रमनदीप सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पता चला है कि किसी ने उसका कत्ल कर दिया है।