सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (नई दिल्ली), आयुष मंत्रालय, भारत सरकार एवं संत हिरदाराम प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग विज्ञान चिकित्सा महिला महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में अंतराष्ट्रीय योग दिवस की दसवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ‘हरित योग’ के अंतर्गत योगा अभ्यास तथा वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नासिक से निदेशक अनुराधा नरवणे] राष्ट्रीय उपाध्यक्ष] आरोग्य भारती तथा विषिष्ट अतिथि के रूप में मुम्बई से डॉ. रीता श्रीवास्तव] राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य] शहीद हेमु कालाणी एजुकेषनल सोसायटी के उपाध्यक्ष हीरो ज्ञानचंदानी] सचिव घनष्याम बूलचंदानी] अकादमिक निदेषक गोपाल गिरधानी, मिठी गोबिन्दराम पब्लिक स्कूल के प्राचार्य अजय बहादुर सिंह उपस्थित रहे।
आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निदेषित हरित योग कार्यक्रम के मिठी गोबिन्दराम पब्लिक स्कूल तथा नवनिध हासोमल लखानी पब्लिक स्कूल के 800 से अधिक छात्र/छात्राओं ने महाविद्यालय की बीएनवायएस एवं एमडी की छात्राओं के निर्देषन में योगा अभ्यास किया। इसके अतिरिक्त इस कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरणीय या ईकोलॉजिकल महत्व के किसी स्थान पर वृक्षारोपण किया जाना था। इसके अंतर्गत संत हिरदाराम नगर स्थित बोरवन नगर वन को चुना गया जो कि बड़ी झील से लगा हुआ है। जो कि एक आद्रभूमि क्षेत्र है जो कि कई जलीय पौधों तथा जलीय जीवों का आश्रय स्थल है। यह आद्रभूमि स्थल भोजवेट लैंड के नाम से वर्ष 2002 से अंतराष्ट्रीय स्तर पर पर्यावरण
महत्व की रामसर साईट घोषित है। महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा 100 से अधिक जलीय पौधों का रोपण झील के किनारे किया गया।संस्था प्रबंधन द्वारा महाविद्यालय स्टॉफ तथा छात्राओं को इस सफल आयोजन हेतु बधाई दी गई।
#संत_हिरदाराम_मेडिकल_कॉलेज #हरित_योग #वृक्षारोपण #योग_दिवस #पर्यावरण_संरक्षण #स्वास्थ्य_जागरूकता