सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : तकनीक, शिक्षा और पर्यावरण के समन्वय का एक शानदार उदाहरण पेश करते हुए भारतीय स्टेट बैंक और भारतीय सूचना प्रौ‌द्योगिकी संस्थान भोपाल ने एक अद्वितीय पहल करते हुए मध्यप्रदेश की पहली ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता और उन्नत अनुसंधान के लिए ग्रीन हाई-टेक कंप्यूटर लैब’ का शुभारंभ किया। यह अभिनव परियोजना SBI भोपाल सर्कल की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व गतिविधियों के अंतर्गत साकार हुई है।


डीएमडी चंद्रशेखर शर्मा ने किया लोकार्पण, इस ऐतिहासिक अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक भोपाल सर्कल के प्रमुख एवं उप प्रबंध निदेशक चंद्रशेखर शर्मा ने संस्थान के निदेशक आशुतोष सिंह के साथ मिलकर लैब का उ‌द्घाटन किया। शर्मा ने इसे भविष्य की प्रयोगशाला बताते हुए कहा कि “AI और ग्रीन टेक्नोलॉजी का यह संगम न केवल तकनीक का विकास करेगा, बल्कि यह समाज के लिए एक दीर्घकालिक निवेश भी है।”


इस अवसर पर कुंदन ज्योति, महाप्रबंधक-1 सुधांशु दास, उप महाप्रबंधक, साईं कृष्णा श्रीधरा, उप महाप्रबंधक भोपाल मॉड्यूल एवं बैंक के वरिष्ठ अधिकारी और भारतीय सूचना प्रौ‌द्योगिकी संस्थान के प्रोफेसर उपस्थित रहे। ग्रीन लैब: तकनीक और प्रकृति का अभिनव समन्वय यह लैब न केवल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और एडवांस रिसर्च के लिए अत्याधुनिक उपकरणों से युक्त है, बल्कि इसे ग्रीन लैब के रूप में डिज़ाइन किया गया है- ऊर्जा कुशल कंप्यूटर सिस्टम और हरित विद्युत तंत्र, इको-फ्रेंडली डिज़ाइन एवं न्यूनतम कार्बन फुटप्रिंट, डिजिटल ग्रीन इन्फ्रास्ट्रक्चर यह लैब छात्रों को न केवल अग्रणी टेक्नोलॉजी सिखाएगी, बल्कि उन्हें पर्यावरणीय चेतना, सस्टेनेबिलिटी और नवाचार की ज़िम्मेदारी के साथ जोड़ने का कार्य भी करेगी।
प्लैटिनम जुबली वर्ष में एसबीआई की ड्राइफ़र सीएसआर पहल यह लैब एसबीआई के प्लेटिनम जुबली वर्ष ‘7 दशक देश के साथ’ की प्रतीकात्मक पहल है। यह दिखाता है कि एसबीआई केवल बैंकिंग तक सीमित नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण, शिक्षा विस्तार, और प्रौ‌द्योगिकी एवं पर्यावरण के लिए सामाजिक उत्तरदायित्व को भी समान रूप से निभा रहा है।
भविष्य की प्रयोगशालाः सोच से समाधान तक, प्रयोगशाला की ग्रीन वाल पर अंकित प्रतीक हाथों पर टिका एक चिप आधारित हरा-भरा वृक्ष – इस बात का सूचक है कि तकनीक जब प्रकृति के साथ चले, तभी वह विकास का वास्तविक मार्ग बनती है।
अंत….यह प्रयोगशाला नहीं, नवाचार की नर्सरी हैजहाँ से निकलेंगे वो विद्यार्थी, जो न केवल नई तकनीकों का निर्माण करेंगे, बल्कि समाज और पर्यावरण के प्रति उत्तरदायी भी होंगे।

#भोपाल, #ग्रीन_हाईटेक_लैब, #कंप्यूटर_लैब, #AI_तकनीक, #पर्यावरण_अनुकूल_प्रौद्योगिकी, #SBI, #IIIT_भोपाल