आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : गौतम अडाणी की कंपनी अंबुजा सीमेंट ने ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट्स पर ₹6000 करोड़ खर्च करने का ऐलान किया है। कंपनी यह इन्वेस्टमेंट गुजरात में 600 मेगावाट सोलर पावर, 150 मेगावाट विंड एनर्जी और राजस्थान में 250 मेगावाट विंड एनर्जी प्रोडक्शन पर करेगी।

अंबुजा सीमेंट ने आज यानी सोमवार (18 दिसंबर) को एक्सचेंज फाइलिंग में इस बात की जानकारी दी है। फाइलिंग के मुताबिक कंपनी यह निवेश 2026 तक करेगी। इस निवेश से ग्रीन एनर्जी का प्रोडक्शन कॉस्ट करीब 20% तक कम होकर ₹6.46/यूनिट से ₹5.16/यूनिट रह जाएगा।

2050 तक नेट जीरो कार्बन एमिशन का है लक्ष्य

अंबुजा सीमेंट के अलावा अडाणी ग्रुप की फर्म- अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड, अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (SEZ) और ACC लिमिटेड ने साल 2050 तक नेट जीरो कार्बन एमिशन का टारगेट रखा है। पिछले हफ्ते अडाणी ग्रुप की ओर से जारी एक बयान में इस बात की जानकारी दी गई थी।

ग्रुप की 6 कंपनियां बॉन्ड के जरिए फंड रेज करेंगी

अडाणी ग्रुप की 6 कंपनियां अडाणी ग्रीन एनर्जी, अडाणी पोर्ट्स एंड सेज, अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, अडाणी पावर और दो अनलिस्टेड कंपनियां- अडाणी एयरपोर्ट्स और अडाणी रोड्स जल्द ही ग्लोबल और डोमेस्टिक मार्केट में बड़े इन्वेस्टमेंट की प्लानिंग कर रही हैं। इसके लिए ये कंपनियां बॉन्ड जारी कर मार्केट से फंड उठाएंगी। कंपनियां टोटल फंड का 80% फॉरेन मार्केट से और 20% डोमेस्टिक मार्केट से रेज करेंगी।

एक साल में 370% बढ़ा अंबुजा सीमेंट का प्रॉफिट

कंपनी ने मौजूदा वित्त वर्ष यानी FY-2023-24 के दूसरी तिमाही में ₹644 करोड़ का प्रॉफिट बनाया था। यह पिछले साल के इसी अवधि के मुकाबले करीब 370% ज्यादा है। इस दौरान कंपनी का टोटल रेवेन्यू सालाना आधार पर 8% बढ़कर ₹3,670.4 करोड़ से ₹3,969.8 करोड़ हो गया। वहीं अगर अर्निंग बिफोर इंटरेस्ट टैक्स डेप्रिसिएशन और अमोर्टाइजेशन यानी EBITDA की बात करें, तो कंपनी ने इसमें एक साल में 147% की ग्रोथ दर्ज की है।

अंबुजा सीमेंट ने Q2FY24 में 644 करोड़ का प्रॉफिट कमाया था

अंबुजा सीमेंट    Q2FY24       Q2FY23       एनुअल चेंज

प्रॉफिट  ₹644 करोड़    ₹137 करोड़    +370%

रेवेन्यू  ₹3,969.8 करोड़ ₹3,670.4 करोड़ +8%

EBITDA  ₹773.5 करोड़  ₹313 करोड़    +147%

EBITDA मार्जिन  11.9% 11.2% +70bps

इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर ₹7 लाख करोड़ खर्च करेगा अडाणी ग्रुप: अगले 10 साल में होगा निवेश, CFO ने कहा- ₹20 लाख करोड़ खर्च करने में सक्षम

अडाणी ग्रुप अगले 10 साल में 84 अरब डॉलर यानी करीब ₹7 लाख करोड़ इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर खर्च करेगा। ग्रुप के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) जुगेशिंदर सिंह ने इस बात की जानकारी दी है। सिंह ने बताया, ‘हम 20 लाख करोड़ तक इन्वेस्ट करने की क्षमता रखते हैं, लेकिन अच्छे वेंडर्स की कमी के चलते इतना बड़ा निवेश करने में दिक्कत आ रही है।’