सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: स्पाइसजेट के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चेयरमैन अजय सिंह के कंसोर्टियम ने बैंकरप्ट एयरलाइन गोफर्स्ट को खरीदने के लिए अपनी बोली बढ़ा दी है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अजय सिंह के कंसोर्टियम में बिजी बी एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड भी शामिल है।

बिड अमाउंट 100-150 करोड़ रुपए बढ़ाया

इस कंसोर्टियम ने अब गोफर्स्ट को खरीदने के लिए अपनी बोली राशि यानी बिड अमाउंट 100-150 करोड़ रुपए बढ़ा दी है। जिसके बाद इस कंसोर्टियम की बोली बढ़कर 1,700 से 1,750 करोड़ रुपए हो गई है।

स्पाइसजेट-बिजी बी ने 1,600 करोड़ की बोली लगाई थी

पिछले महीने फरवरी में स्पाइसजेट और बिजी बी एयरवेज ने साथ मिलकर नकदी संकट से जूझ रही एयरलाइंस गोफर्स्ट को खरीदने के लिए 1,600 करोड़ रुपए की बोली लगाई थी।

शारजाह बेस्ड स्काई वन ने भी लगाई थी बोली

तब स्पाइसजेट और बिजी बी के अलावा शारजाह बेस्ड स्काई वन ने भी बोली लगाई थी। यह फाइनेंशियल बिड्स गो फर्स्ट की बैंकरप्सी प्रोसेस का हिस्सा है। गो फर्स्ट ने पिछले साल मई में बैंकरप्सी के लिए आवेदन किया था।

स्पाइसजेट ने कहा था कि अजय सिंह ने यह बोली अपनी पर्सनल कैपेसिटी से लगाई है। अगर डील हो जाती है तो स्पाइसजेट नई एयरलाइन के ऑपरेशन में मदद करेगी। यह जरूरी स्टाफ, सर्विस और इंडस्ट्री एक्सपर्टिज प्रोवाइड करेगा।

बिडर्स को ऑफर को बढ़ाने के लिए कहा गया: बैंकर

गो फर्स्ट में एक्सपोजर रखने वाले सरकारी बैंक के एक बैंकर ने बताया, ‘दोनों ऑफर्स में बिड अमाउंट कमेटी ऑफ क्रेडिटर्स (CoC) की एक्सपेक्टेशंस से काफी कम थी और इसमें भारी कटौती भी शामिल होगी। यही कारण है कि दोनों बिडर्स को अपने ऑफर को बढ़ाने के लिए कहा गया था।’

बैंकर ने कहा कि रेजोल्यूशन प्रोफेशनल के जरिए CoC स्काई वन के साथ बातचीत कर रही है। अजय सिंह और बिजी बी की कंबाइन बोली पर अगली CoC मीटिंग में चर्चा की जाएगी, जो अगले हफ्ते की शुरुआत में होने की संभावना है।

एयरलाइन पर लेंडर्स का 6,521 करोड़ रुपए बकाया

गो फर्स्ट पर अपने लेंडर्स का 6,521 करोड़ रुपए बकाया है। एक्यूइट रेटिंग्स एंड रिसर्च ने 19 जनवरी की रिपोर्ट में कहा था कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का सबसे ज्यादा 1,987 करोड़ रुपए का एक्सपोजर था। इसके बाद बैंक ऑफ बड़ौदा का 1,430 करोड़ रुपए, डॉयचे बैंक का 1,320 करोड़ रुपए और IDBI बैंक का 58 करोड़ रुपए बकाया था।

3 मई से बंद है गो फर्स्ट एयरलाइंस की फ्लाइट्स

गो फर्स्ट एयरलाइंस ने 2 मई को बताया था कि वो 3, 4 और 5 मई के लिए अपनी सभी फ्लाइट कैंसिल कर रही है। इसके बाद से गो फर्स्ट लगातार फ्लाइट्स सस्पेंड करने की डेट आगे बढ़ा रही है।