आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: कोटक महिंद्रा, एक्सिस और IDBI बैंक सहित कई बैंकों ने हाल ही में फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD की ब्याज दरों में बदलाव किया है। ऐसे में अगर इन बैंकों या किसी अन्य बैंक FD कराने का प्लान बना रहे हैं तो इससे पहले आपको ‘महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट’ (MSSC) स्कीम के बारे में जान लेना चाहिए।

यह महिलाओं के लिए स्पेशल स्कीम है। इसमें 7.5% सालाना ब्याज दिया जा रहा है। इसमें कम से कम 1000 रुपए से लेकर अधिकतम 2 लाख रुपए का निवेश किया जा सकता है। इसमें 2 साल के लिए निवेश करना होता है। यहां हम आपको इस योजना से जुड़ी जरूरी बातें बता रहे हैं।

2 साल से पहले भी निकाल सकेंगे पैसा

खास परिस्थितियो में ये अकाउंट 2 साल से पहले, लेकिन 6 महीने के बाद ही बंद किया जा सकता है। हालांकि ऐसा करने पर 7.5% की जगह 5.5% ही ब्याज मिलेगा। ये ब्याज प्रिंसिपल अमाउंट (मूलधन) पर दिया जाएगा। इसके अलावा आप 1 साल बाद 40% रकम निकाल सकते हैं।

बच्ची के नाम पर भी कर सकते हैं निवेश

इस स्कीम के तहत महिला खुद के लिए अकाउंट खुलवा सकती हैं। इसके अलावा मामा-पिता (गार्जियन) अपनी बेटी (नाबालिग) के नाम पर भी ‘महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट’ में निवेश कर सकते हैं। यानी इसमें नाबालिग लड़की के नाम पर भी निवेश किया जा सकता है।

कहां और कैसे खोल सकते हैं इसमें अकाउंट?

आप किसी भी डाकघर और अधिकृत बैंकों में MSSC खाता खोल सकते हैं। खाता खोलने के लिए आपको इसके फॉर्म के साथ ही केवाईसी डॉक्यूमेंट्स जमा करना होगा।