सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एंटरो हेल्थकेयर सॉल्यूशंस का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए आज यानी 9 फरवरी से ओपन हो गया है। इस इश्यू के जरिए कंपनी ₹1,600 करोड़ जुटाना चाहती है। रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 9 फरवरी से 13 फरवरी तक बोली लगा सकेंगे। 16 फरवरी को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे।
अगर आप भी इस IPO में पैसा लगाने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको बता रहे हैं कि आप इसमें कितना निवेश कर सकते हैं।
मिनिमम और मैक्सिमम कितना पैसा लगा सकते हैं?
इस IPO के लिए रिटेल निवेशक को मिनिमम एक लॉट यानी 11 शेयरों के लिए अप्लाई करना होगा। कंपनी ने IPO का प्राइज बैंड ₹1,195 से ₹1,258 प्रति शेयर तय किया है। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹1,258 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं तो आपको ₹13,838 लगाने होंगे। रिटेल निवेशक अधिकतम 14 लॉट यानी 154 शेयर के लिए बिडिंग कर सकते हैं, जिसके लिए ₹1,93,732 इन्वेस्ट करने होंगे।
₹1,000 करोड़ के फ्रेश शेयर जारी करेगी कंपनी
इस इश्यू के लिए कंपनी ₹1,000 करोड़ के 79,49,125 फ्रेश शेयर जारी करेगी। जबकि, कंपनी के प्रमोटर और मौजूदा निवेश ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए ₹600 करोड़ के 47,69,475 शेयर बेचेंगे।
2018 में स्थापित हुई थी एंटरो हेल्थकेयर सॉल्यूशंस
एंटरो हेल्थकेयर सॉल्यूशंस की स्थापना 2018 में हुई थी। कंपनी भारत के हॉस्पिटल, फार्मेसी और क्लीनिक पर हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स के डिस्ट्रीब्यूशन का काम करती है। एंटरो हेल्थकेयर सॉल्यूशंस की पहुंच देश के करीब 81,400 फार्मेसी और करीब 3,400 हॉस्पिटल तक है।