सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री ने अगस्त 2026 में शानदार प्रदर्शन किया। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में देशभर में इलेक्ट्रिक वाहनों की खुदरा बिक्री सालाना आधार पर 52.9 प्रतिशत बढ़कर 2,98,448 यूनिट पहुंच गई। पिछले साल अगस्त में 1,95,250 इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हुई थी। इस बढ़ोतरी के साथ कुल वाहन बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी भी बढ़कर 12.3 प्रतिशत हो गई, जो एक साल पहले 9.5 प्रतिशत थी। इस वृद्धि में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की सबसे बड़ी भूमिका रही। अगस्त में इनकी बिक्री 67.05 प्रतिशत बढ़कर 1,83,204 यूनिट हो गई। इलेक्ट्रिक यात्री वाहनों की बिक्री भी 51.9 प्रतिशत बढ़कर 30,696 यूनिट रही। वहीं इलेक्ट्रिक तीनपहिया वाहनों की बिक्री 25.28 प्रतिशत बढ़कर 79,846 यूनिट पहुंची। इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों की बिक्री में सबसे तेज उछाल आया और यह करीब तीन गुना बढ़कर 4,702 यूनिट हो गई। FADA के मुताबिक अगस्त 2026 भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के लिए अब तक का सबसे मजबूत अगस्त रहा। हालांकि जुलाई की तुलना में कुल EV बिक्री में करीब 9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई।


Hashtags: #BusinessEconomy #Bhopal #Desksource #अगस #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #2026 #रदर