सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल स्थित निवास कार्यालय में, आयुष विभाग की “वैद्य आपके द्वार” योजनांतर्गत ई-संजीवनी पोर्टल (स्वस्थ भारत) का प्रदेशस्तरीय वर्चुअल शुभारम्भ किया। ई-संजीवनी पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध डॉक्टर से बात कर स्वास्थ्य आयुष परामर्श की जानकारी भी प्राप्त की। इस अवसर पर प्रमुख सचिव आयुष डी पी आहूजा एवं आयुक्त आयुष उमा आर माहेश्वरी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।


भारत सरकार के निर्देशानुसार यह सुविधा पूरे देश में एक साथ ई-संजीवनी पोर्टल के माध्यम से संचालित हैं और अब आयुष विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा भी प्रारंभ की गई है। आमजन “वैद्य आपके द्वार योजना” अंतर्गत ई-संजीवनी पोर्टल (स्वस्थ भारत) के माध्यम से निःशुल्क आयुष चिकित्सा परामर्श लेकर स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं।
ज्ञातव्य है कि आयुष विभाग द्वारा “वैद्य आपके द्वार योजना” अंतर्गत बेहतर जनस्वास्थ्य के लिए टेलीमेडिसिन टेक्नोलॉजी पर आधारित टेलीमेडिसिन ऐप द्वारा मोबाइल से घर बैठे आयुष (आयुर्वेद/होम्यापैथी/यूनानी) चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है। यह आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से जुड़ा है और यह बहुभाषी सहायता प्रदान करता है। डॉक्टर-टू-डॉक्टर मॉडल का उपयोग करते हुए, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को उच्च-स्तरीय या विशेषज्ञ डॉक्टरों से वास्तविक समय में परामर्श करने में सक्षम भी बनाता है। ई-संजीवनी-भारत की राष्ट्रीय टेलीमेडिसिन सेवा, देश भर में दूरस्थ रूप से स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने के लिए एक क्लाउड-आधारित टेलीमेडिसिन प्लेटफ़ॉर्म है। यह सुविधा पूर्णतः निःशुल्क है।

#वैद्य_आपके_द्वार #ई_संजीवनी #डिजिटल_स्वास्थ्य #स्वास्थ्य_सेवा #आयुष_मंत्रालय