सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  :  एलएन मेडिकल कॉलेज जे. के. हॉस्पीटल  के प्रसिद्ध वरिष्ठ न्यूरोसर्जन प्रोफेसर आई.डी. चौरसिया, प्राध्यापक न्यूरोसर्जरी विभाग स्वीडन के गोथमबर्ग रवाना हो गए हैं। वे इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में रीड की हड्डी (स्पाइनल कॉर्ड) की बीमारियों एवं उनके आधुनिक उपचार पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे तथा विशेषज्ञ व्याख्यान भी देंगे। एलएन मेडिकल कॉलेज एवं जेके अस्पताल परिवार सहित चौरसिया के शुभचिंतकों ने उन्हें इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ  प्रेषित  की हैं।

#डॉआईडीचौरसिया #एलएनमेडिकलकॉलेज #अंतरराष्ट्रीयकॉन्फ्रेंस #स्वीडन #न्यूरोसर्जरी