सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : साउथ कोरिया की कंपनी हुंडई की भारतीय यूनिट हुंडई मोटर इंडिया भारतीय बाजार में लिस्ट होने की तैयारी में है। कंपनी दिवाली के आसपास यानी अक्टूबर-नवंबर में IPO ला सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस IPO के लिए हुंडई ने इनवेस्टमेंट बैंकों जेपी मॉर्गन, Citi और HSBC को एडवाइजर नियुक्त किया है।

जून तक IPO के लिए पेपर जमा कर सकती है हुंडई

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आगे चलकर अगर जरूरत हुई तो और इनवेस्टमेंट बैंकों को साथ लिया जाएगा। हुंडई इस साल जून तक IPO के लिए पेपर जमा कर सकती है। भारत में लिस्टिंग के प्लान को लेकर मीडिया रिपोर्टों पर रिएक्शन देते हुए हुंडई ने 7 फरवरी को कोरियाई स्टॉक एक्सचेंज को एक ऑफिशियल बयान जारी किया था।

हुंडई ने कहा था कि एक ग्लोबल कंपनी के रूप में वह कॉर्पोरेट वैल्यू बढ़ाने के लिए विदेशी सब्सिडियरीज की लिस्टिंग समेत कई एक्टिविटीज का लगातार रिव्यू कर रही है, लेकिन अभी कुछ कन्फर्म नहीं है।

देश का सबसे बड़ा IPO लाने की तैयारी में हुंडई

इस IPO की तैयारी से जुड़े लोगों के मुताबिक, कंपनी करीब 2.5 लाख करोड़ रुपए के वैल्यूएशन पर लगभग 10% हिस्सेदारी बेचेगी। इस हिसाब से प्रस्तावित IPO करीब 25 हजार करोड़ रुपए का होगा। ऐसा हुआ तो ये देश में अब तक का सबसे बड़ा IPO होगा। 2022 में सरकार ने LIC में अपनी 3.5% हिस्सेदारी बेची थी। इसके लिए करीब 21 हजार करोड़ रुपए का IPO लाया गया था।

चौथी बड़ी लिस्टेड ऑटो कंपनी होगी

IPO के लिए हुंडई मोटर इंडिया की कई बैंकों से बात चल रही है। अगर हुंडई मोटर इंडिया शेयर मार्केट में लिस्ट होती है तो ये मारुति-सुजुकी, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा के बाद चौथी बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी होगी। हुंडई मोटर इंडिया मारुति के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी है।

जनवरी में हुंडई की बिक्री 14% बढ़ी

हुंडई मोटर इंडिया की थोक वाहन बिक्री जनवरी 2024 में सालाना आधार पर 8.5% वृद्धि के साथ 67,615 यूनिट रही। कंपनी की घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 14% वृद्धि के साथ 57,115 यूनिट रही। जनवरी 2023 में घरेलू बिक्री 50,106 यूनिट थी।

एक्सपोर्ट की बात करें तो हुंडई ने जनवरी 2024 में भारत से 10,500 यूनिट दूसरे देशों को भेजीं। यह आंकड़ा सालाना आधार पर 14% कम है। जनवरी 2023 में कंपनी ने 12,170 यूनिट का एक्सपोर्ट किया था।