सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : दिल्ली में सितंबर के आखिरी दिनों में मौसम ने अचानक करवट ली है। रविवार को राजधानी के सफदरजंग केंद्र पर न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सितंबर में वर्ष 2001 के बाद दूसरा सबसे कम तापमान है। इससे पहले 6 सितंबर 2008 को 20.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
बारिश और उत्तर-पश्चिमी तथा उत्तर-पूर्वी हवाओं के कारण दिल्ली में सुबह और रात के समय ठंडक महसूस हो रही है। सफदरजंग में अधिकतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री कम 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा। रिज क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, इस तापमान गिरावट को सर्दी की शुरुआत का संकेत मानना अभी जल्दबाजी होगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है। 28 सितंबर को न्यूनतम तापमान करीब 22 डिग्री और अधिकतम 32 डिग्री रहने का अनुमान है, जबकि 29 सितंबर से मौसम मुख्यतः साफ रहने की संभावना है।
दिल्ली से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई भी सामान्य तारीख 25 सितंबर से दो दिन पहले, 23 सितंबर को हो चुकी है। इसलिए फिलहाल मौसम में आई ठंडक को बारिश और हवाओं से आया अस्थायी बदलाव माना जा रहा है, न कि समय से पहले स्थायी सर्दी की शुरुआत।
Hashtags: #ScienceTechnology #Bhopal #Desksource #सबस #आएग #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #करवट