सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : जिला पंचायत भोपाल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इला तिवारी की अध्यक्षता में दस्तक अभियान, डिस्ट्रिक्ट टीबी फोरम एवं मीजल्स-रुबेला टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएमएचओ मनीष शर्मा, जिला टीकाकरण अधिकारी रितेश रावत, स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में बताया गया कि दस्तक अभियान का प्रथम चरण 22 जुलाई से प्रारंभ होकर 16 सितंबर 2025 तक संचालित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य 5 वर्ष तक के बच्चों को संपूर्ण स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाएं प्रदान करना है। इसमें निमोनिया, गंभीर कुपोषण, एनीमिया की स्क्रीनिंग, दस्त रोग की रोकथाम, विटामिन ए की खुराक आदि शामिल हैं। डिजिटल हेमोग्लोबिनोमीटर के माध्यम से बच्चों की एनीमिया जांच भी की जाएगी।
सीईओ इला तिवारी ने निर्देश दिए कि गंभीर कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराना सुनिश्चित किया जाए और अभियान की प्रगति पोर्टल पर नियमित रूप से अपडेट हो। डॉ. रितेश रावत ने बताया कि दस्तक अभियान 2018 से बाल मृत्यु दर में कमी और बाल्यकालीन बीमारियों की रोकथाम हेतु संचालित हो रहा है।
सीएमएचओ मनीष शर्मा ने बताया कि भोपाल में लगभग 3 लाख बच्चों को इस अभियान से लाभ मिलेगा। दस्त नियंत्रण हेतु सभी स्वास्थ्य संस्थानों में ओआरएस कॉर्नर स्थापित किए गए हैं, जहां परिजनों को ओआरएस घोल बनाने की विधि भी सिखाई जाएगी।
#दस्तकअभियान, #टीबीफोरम, #टास्कफोर्सबैठक, #जिला_पंचायतभोपाल, #बच्चों_का_स्वास्थ्य