सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल मेमोरियल अस्पताल एवं अनुसंधान केन्द्र (बीएमएचआरसी) में जारी स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत मंगलवार को दांतों की जांच सहित ओरल हेल्थ पर जानकारियां दी गईं । अभियान के तहत जारी सेवा पखवाड़े के बारहवें दिन ऑटिज़्म, एडीएचडी और विकासात्मक देरी से जूझ रही माताओं एवं परिवार के लिए विशेष ओपीडी आयोजित कर जागरूकता का विस्तार भी किया गया। बीएमएचआरसी के स्वास्थ्य केन्द्रों पर महिला स्वास्थ्य दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर छात्राओं सहित आम जनों की नेत्र जांच के साथ विटामिन ‘ए’ के खाद्य स्रोतों के बारे में बताया गया। केन्द्रों पर स्त्री रोग विशेषज्ञों ने महिलाओं को रजोनिवृत्ति और हार्मोनल बदलाव के बारे में जानकारी दी। महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में विशेषज्ञों ने जानकारी देने के साथ स्त्री रोगों के लक्षणों और उनसे बचाव के बारे में बताया। प्रभारी निदेशक डॉ मनीषा श्रीवास्तव ने बताया कि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान अब अपने अंतिम चरणों में है। हम संस्थान एवं स्वास्थ्य केन्द्रों पर महिलाओं एवं किशोरियों के लिए विशेष जांच, परीक्षण, परामर्श एवं उपचार शिविरों का आयोजन कर रहे हैं।
#दंतचिकित्सा #पीपुल्सडेंटलकॉलेज #स्वास्थ्यशिविर #मुफ़्त_परामर्श #डेंटल_केयर