सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोगालिया छाप में बालिकाओं को साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को स्कूल आने-जाने में सहूलियत प्रदान करना और शिक्षा के प्रति उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत, स्कूल प्रशासन और अभिभावकों की उपस्थिति रही। छात्राओं को मध्यप्रदेश शासन की ‘फ्री साइकिल वितरण योजना’ के अंतर्गत निःशुल्क साइकिल प्रदान की गई। इस पहल का स्वागत करते हुए विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि यह कदम बालिकाओं की शिक्षा में नियमितता बनाए रखने के लिए अत्यंत सहायक सिद्ध होगा।
ग्राम सरपंच और जनप्रतिनिधियों ने भी इस अवसर पर कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन की सुविधा सीमित होने के कारण कई बालिकाएं उच्च कक्षाओं तक की पढ़ाई अधूरी छोड़ देती हैं। साइकिल मिलने से अब छात्राएं न सिर्फ समय पर स्कूल पहुंच सकेंगी, बल्कि उनमें आत्मनिर्भरता की भावना भी विकसित होगी। अभिभावकों ने शासन और स्कूल प्रशासन का आभार जताया और इस प्रकार के योजनाओं को ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और सामूहिक चित्र लेने के साथ हुआ।
#साइकिलवितरण, #बालिकाशिक्षा, #शासकीयविद्यालय, #मोगालियाछाप, #शिक्षाप्रोत्साहन