सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  :  संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज, भोपाल की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत नशे से दूरी है जरूरी विषय पर एक पोस्टर प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में एन.एस.एस. स्वयंसेविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नशे के दुष्परिणामों पर आधारित संदेशप्रद व रचनात्मक पोस्टर्स प्रस्तुत किए।

प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में रचनात्मकता के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना था। पोस्टर्स के माध्यम से स्वयंसेविकाओं ने समाज को नशा मुक्त बनाने का प्रेरणादायक संदेश दिया।

महाविद्यालय की प्राचार्या डालिमा पारवानी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा, नशा मुक्ति जैसे गंभीर सामाजिक विषय पर छात्राओं की रचनात्मक सोच व प्रतिबद्धता प्रशंसनीय है। इस प्रकार के आयोजन युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करते हैं, जो राष्ट्र निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक है। आपने  सभी प्रतिभागियों को उनके योगदान के लिए बधाई दी और भविष्य में भी इसी प्रकार समाजोपयोगी गतिविधियों में सहभागिता की आशा व्यक्त की।

#नशामुक्ति #समाजसेवा #जनजागरूकता #रचनात्मकपहल #नशामुक्तसमाज