सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मंडल रेल चिकित्सालय, भोपाल में मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. अजय डोगरा के नेतृत्व में चिरायु चिकित्सालय, भोपाल के सहयोग से सी.पी.आर. प्रषिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


जिसमें मंडल रेल चिकित्सालय, भोपाल के फिजीशियन डाॅ भविष्य राठौर द्वारा पी.पी.टी के माध्यम से सीपीआर के संबंध में उपस्थित लोगों को विस्तृत जानकारी दी गयी। चिरायु चिकित्सालय की टीम द्वारा पीपीटी एवं डमी के माध्यम से उपस्थित लोगों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रशासन-डाॅ. रचना श्रीवास्तव, अन्य चिकित्सकगण, चिकित्सालय स्टाफ एवं अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

#सीपीआरप्रशिक्षण #रेलवेस्वास्थ्यसेवा #भोपाल #मंडलरेलवेचिकित्सालय #जीवनरक्षकप्रशिक्षण