सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय भोपाल परिसर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा बागसेवनिया भोपाल में हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता अभियान अन्तर्गत तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमे परिसर के छात्र छात्राओं सहित प्राध्यापकों ने भागीदारी की यात्रा में छात्र छात्राओं ने स्वच्छता एवं देश भक्ति से ओत प्रोत नारे लगाए।

उक्त यात्रा में परिसर के निदेशक रमाकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में सुबोध शर्मा,प्रो भारत भूषण मिश्र,प्रो सनंदन त्रिपाठी, गोविंद पाण्डेय, अशोक कुमार कछवाह, सोमनाथ साहु,एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार वर्मा,क्रीड़ा अधिकारी विवेक कुमार सिंह, प्रवेश जाटव, सुमित सक्सेना सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
#केन्द्रीयसंस्कृतविश्वविद्यालय #तिरंगायात्रा #स्वच्छताअभियान #एनएसएस #देशभक्ति