सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपल शाखा आईसीएआई और सीआईसीएएसए भोपाल द्वारा आयोजित सीए सप्ताह समारोह की शुरुआत आईसीएआई भवन, भोपाल में उत्साहपूर्वक की गई। प्रातः 6:30 बजे “सीए रन फॉर विकसित भारत” नामक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 300 प्रतिभागियों — लगभग 200 छात्र एवं 100 सदस्यगण ने सक्रिय भागीदारी की। इस मैराथन का उद्देश्य स्वास्थ्य, एकता और राष्ट्रनिर्माण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाना था। इसके पश्चात 8:30 बजे वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

समाजसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, 9:00 बजे से 2:00 बजे तक रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क स्वास्थ्य एवं दंत चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया।
शिविरों में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सेवाएं प्रदान की गईं तथा बड़ी संख्या में सदस्यों और छात्रों ने इसमें भाग लेकर मानवता के प्रति योगदान दिया।
सभी प्रतिभागियों को निःशुल्क टी-शर्ट एवं नाश्ता प्रदान किया गया जिससे आयोजन और भी स्मरणीय बन गया।

इस सफल आयोजन का श्रेय मुख्य रूप से निम्नलिखित पदाधिकारियों को जाता है:
3 किलोमीटर मैराथन – आयु 50 वर्ष से अधिक, 1.सीए अमित जैन – विजेता, 2.सीए चन्द्र प्रकाश हास्सानी – उपविजेता, 3 किलोमीटर मैराथन (पुरुष) – आयु 50 वर्ष से कम , 1. सीए चन्द्र प्रकाश डांगी – विजेता, 2.सीए विजित बैदमुथा – उपविजेता , 3 किलोमीटर मैराथन (महिला) – आयु 50 वर्ष से कम,
1.सीए अंजलि नेमा – विजेता, 2.सीए मानशी मिश्रा – उपविजेता,10 किलोमीटर मैराथन – आयु 50 वर्ष से अधिक, 1.सीए संदीप मुखर्जी – विजेता, 10 किलोमीटर मैराथन (पुरुष) – आयु 50 वर्ष से कम,1.सीए नंदन नरूला – विजेता, 2.सीए अमित असाटी – उपविजेता,10 किलोमीटर मैराथन (महिला) – आयु 50 वर्ष से कम,1.सीए उमंग पेसवानी – विजेता, 2.सीए निहारिका अरुण – उपविजेता |

#सीएसप्ताह, #मैराथन, #रक्तदान, #स्वास्थ्यशिविर, #आईसीएआई, #समाजसेवा, #स्वास्थ्यजागरूकता