सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत जारी सेवा पखवाड़े के आठवें दिन बीएमएचआरसी में स्वास्थ्य केंद्रों एवं मुख्य अस्पताल भवन में शिविर के आयोजन हुए। बीएमएचआरसी में विशेष आयुर्वेद ओपीडी में पं खुशीलाल शर्मा आयुर्वेदिक महाविद्यालय के विशेषज्ञों ने जांच एवं परीक्षण के साथ मरीजों को योगाभ्यास करवाते हुए उसके लाभ बताए। बीएमएचआरसी के स्वास्थ्य केंद्रों पर मातृ वंदना पंजीकरण दिवस मनाया गया। इसके अंतर्गत विशेष पंजीकरण शिविर लगाया गया। शिविर में गर्भवती महिलाओं एवं स्तनपान कराने वाली माताओं के समुचित पोषण के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने परामर्श दिया। महिलाओं ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई और बच्चों के पोषण संबंधी विभिन्न जानकारियां प्राप्त कीं। महिला मरीजों को एचपीवी टीकाकरण के प्रति जागरूक किया गया और उन्हें आयरन, कैल्सियम और बी कांप्लेक्स की गोलियां वितरित की गईं। बीएमएचआरसी की प्रभारी निदेशक मनीषा श्रीवास्तव ने बताया कि गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष पंजीकरण शिविर, न्यूरो संबंधी रोग के उपचार, महिलाओं में कमर दर्द और मूत्र असंयम के लिए जागरूकता, पोषण एवं व्यायाम के लिए व्यवस्था की गईं। इस सेवा पखवाड़े में हम चिकित्सा और जीवनशैली संबंधी विविध आयोजन कर रहे हैं। इसमें लाभार्थियों की भागीदारी सराहनीय रूप से देखने मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस अभियान को जन जन तक पहुंचने और लाभान्वित करने का प्रयास हमारा संस्थान कर रहा है।

डॉक्टरों ने योगाभ्यास कर मरीजों को बताए फायदे: बीएमएचआरसी परिसर स्थित स्वास्थ्य केन्द्र क्रमांक 7 में पंडित खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधन में विशेष आयुर्वेदिक ओपीडी का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. श्रद्धा चौहान एवं राहुल चौरसिया ने मरीजों की जांच एवं योगाभ्यास कर उन्हें निरोगी रहने के उपाय बताए। बीएमएचआरसी महिलाओं के लिए विशेष कैम्प का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं में कमर दर्द और मूत्र असंयम के प्रति जागरूकता और इससे स्वास्थ्य लाभ हेतु जानकारी दी गईं। डॉ सीमा रानी ने मरीजों की समस्याओं को जानने के साथ विशेष व्यायाम पर ज्ञानवर्द्धन किया।
#सेवापखवाड़ा #बीएमएचआरसी #आयुर्वेदिकओपीडी #स्वास्थ्य #आयुर्वेद