सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत जारी सेवा पखवाड़े के सातवें दिन बीएमएचआरसी में महिलाओं के लिए कैंसर संबंधी विशेष ओपीडी का आयोजन किया गया। इसके तकरीबन 45 महिला मरीजों स्तन कैंसर, मुंह का कैंसर व सर्वाइकल कैंसर आदि संबंधी जांच की गई। इसके साथ ही उन्हें कैंसर के लक्षण, पहचान एवं बचाव से जुड़ी जानकारियां विशेषज्ञों द्वारा दी गईं। बीएमएचआरसी की प्रभारी निदेशक मनीषा श्रीवास्तव ने बताया कि सेवा पखवाड़े के अंतर्गत जांच, परामर्श, जागरूकता एवं उपचार से जुड़े कार्यक्रम किए जा रहे हैं। यह स्वास्थ्य केंद्रों पर भी जारी हैं। बुधवार को महिलाओं के लिए कैंसर संबंधी विशेष ओपीडी की व्यवस्था की गई थी, जिसमें उनकी जांच के साथ जागरूकता हेतु विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया गया।

आयुर्वेद व योग का बताया महत्व: बीएमएचआरसी के आठों स्वास्थ्य केंद्रों पर योग, आयुर्वेद, एवं अन्य आयुष पद्धतियों के बारे में आमजन को जागरूक किया गया। मरीजों को ध्यान, प्रणायाम, प्राकृतिक चिकित्सा, आयुर्वेदिक आदि को स्वस्थ जीवनशैली के लिए अपनाने की सलाह प्रदान की गई।
#बीएमएचआरसी #कैंसर_जांच #आयुर्वेद #योग #स्वस्थ_नारी #स्वास्थ्य_शिविर #भोपाल