सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल मेमोरियल अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र में 8 सितंबर तक आयोजित नेत्रदान पखवाड़े का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य समाज में नेत्रदान के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना और लोगों को इस पुण्य कार्य के लिए प्रेरित करना था। समापन समारोह में नेत्रदान करने वाले दानदाताओं के परिजनों और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। पूरे पखवाड़े के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने नेत्रदान का संकल्प लिया, जबकि एक नेत्रदान भी हुआ। बीएमएचआरसी की प्रभारी निदेशक डॉ. मनीषा श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आम लोगों में जागरूकता बढ़ाने में सहायक हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि अस्पताल में आने वाले मरीज और उनके परिजन नेत्रदान के महत्व को समझें और इसका संकल्प लें।


नेत्र रोग विभाग की विभागाध्यक्ष हेमलता यादव ने बताया कि पखवाड़े के दौरान आमजन, विद्यार्थियों और स्वास्थ्य कर्मियों के बीच व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। ‘दृष्टि रथ’ के माध्यम से शहर के विभिन्न हिस्सों में लोगों को नेत्रदान के लिए प्रेरित किया गया।


पखवाड़े के दौरान प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल थे:जागरूकता रैली: 25 अगस्त को डॉ. मनीषा श्रीवास्तव द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया गया। दृष्टि रथ का शुभारंभ: शहर में लोगों को नेत्रदान के महत्व से अवगत कराने के लिए रवाना किया गया। जागरूकता कार्यक्रम: डीबी मॉल, सरकारी स्कूलों और शासकीय संदीपनी हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित। स्कूल सत्र और नाटक: छात्र-छात्राओं और अस्पताल में आए लोगों को नेत्रदान के महत्व पर शिक्षित किया गया। नेत्रदान को बढ़ावा देने के लिए बीएमएचआरसी ने नागरिकों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों को सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। यह पखवाड़ा समाज में नेत्रदान की महत्ता के प्रति जागरूकता फैलाने में सफल रहा।

#नेत्रदान #बीएमएचआरसी #भोपाल #जागरूकता #पखवाड़ा