सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : शेयर बाजार में आज यानी मंगलवार (6 जनवरी) को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 239 अंक की बढ़त के साथ 71,970 के स्तर पर ओपन हुआ। वहीं निफ्टी में भी 54 अंक की तेजी रही। ये 21,825 के स्तर पर खुला।

BLS ई-सर्विसेज का शेयर आज BSE पर 128.89% प्रीमियम के साथ 309 रुपए पर लिस्ट हुआ। वहीं, NSE पर ये 125.92% प्रीमियम के साथ 305 रुपए पर लिस्ट हुआ। इसका इश्यू प्राइस 135 रुपए का था।

पेटीएम के शेयर में आज 5% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है। कल खबर आई थी कि पेटीएम अपने वॉलेट बिजनेस को बेचने पर विचार कर रहा है। HDFC बैंक और Jio फाइनेंशियल सर्विसेज इसे खरीदने के लिए टॉप दावेदार हैं। वॉलेट बिजनेस पेटीएम पेमेंट्स बैंक का हिस्सा है। हालांकि इसके बाद पेटीएम ने इस खबर को अफवाह और आधारहीन बताया था।

इंडसइंड बैंक में 9.5% खरीदेगा HDFC बैंक

देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC बैंक को इंडसइंड बैंक में हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय रिजर्व बैंक ने HDFC बैंक ग्रुप को इंडसइंड बैंक में 9.5% की एग्रीगेट होल्डिंग खरीदने की अनुमति दी है। इंडसइंड बैंक ने इसे लेकर एक एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी है।

एपीजे सुरेंद्र होटल्स के IPO में निवेश का मौका

एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स लिमिटेड का IPO 5 फरवरी से ओपन हो गया है। रिटेल निवेशक इसके लिए 7 फरवरी तक बोली लगा सकेंगे। इस IPO का प्राइस बैंड ₹147-₹155 प्रति शेयर रखा गया है। इस इश्यू के जरिए कंपनी ₹920 करोड़ जुटाना चाहती है।

इस IPO के लिए रिटेल निवेशक को मिनिमम एक लॉट यानी 96 शेयर के लिए अप्लाय करना होगा। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹155 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं तो आपको ₹14,880 लगाने होंगे। रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट यानी 1,248 शेयर के लिए बिडिंग कर सकते हैं, जिसके लिए ₹193,440 इन्वेस्ट करने होंगे।

कल बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले सोमवार (5 जनवरी) को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 354 अंक फिसलकर 71,731 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 82 अंक की गिरावट रही थी। ये 21,771 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में गिरावट और 7 में तेजी देखने को मिली थी।