सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  : भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ (भा.ज.पा. प्रणीत) के राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक के जन्मदिवस के अवसर पर आज सम्पूर्ण भारत में एक महा रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस पुनीत अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अंकुर सिंह के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में शिविर लगाए गए, जिसमें हज़ारों स्वयंसेवकों और आम नागरिकों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा में अपना योगदान दिया।लखनऊ में आयोजित मुख्य शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष अंकुर सिंह ने रक्तदान को जीवनदान बताया और कहा कि “रक्तदान सबसे बड़ा पुण्य कार्य है, यह किसी ज़रूरतमंद को नया जीवन दे सकता है।” इस शिविर का उद्देश्य न केवल रक्त की उपलब्धता को बढ़ाना था, बल्कि समाज में रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों को भी दूर करना था।
संगठन द्वारा चलाए गए जनजागरण अभियान ने रक्तदान को लेकर नई सोच और चेतना का संचार किया है। इस अवसर पर विशेष रूप से संगठन के पदाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव (महानगर अध्यक्ष लखनऊ), विवेक सिंह (प्रदेश उपाध्यक्ष), संगीता रतना पांडेय , डॉ अनुपम डॉ रागिनी , विवक तिवारी, अशोक शुक्ला , एस ए राजा , नीतू यादव , संजय सिंह ,उमा वर्मा, राजू, सर्वेश, कमलेश, समस्त ब्लड बैंक स्टॉप ,जिला अध्यक्ष लखनऊ ग्रामीण आदित्य सिंह, निजी सचिव प्रदेश अध्यक्ष एसके यादव , जिला मंत्री आयुष मल्होत्रा ,तरुण मोच अवार्ड अध्यक्ष विवेकानंद पुरी , सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारीगण मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। महासंघ सभी रक्तदाताओं का हृदय से धन्यवाद करता है और समाज को इस प्रकार के सामाजिक कार्यों में सदैव आगे आने की प्रेरणा देता है।
“रक्तदान जीवनदान है — आइए, इस मुहिम का हिस्सा बनें।”

#सर्वेश_पाठक #रक्तदान_शिविर #मानव_सेवा #भारतीय_श्रमिक_कामगार_महासंघ #रक्तदान_महादान #स्वयंसेवा #समाजिक_कार्य #उत्तर_प्रदेश #भाजपा