सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के अंतर्गत मध्यप्रदेश में भोपाल जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में कार्य तीव्र गति से जारी है। इसी क्रम में हुजूर 155 विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं निर्वाचन सुपरवाइजर मनीष यादव के कुशल निर्देशन एवं टीम के अथक प्रयासों से मतदान केंद्र क्रमांक-153 के बीएलओ द्वारा मात्र चार दिवस में 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया गया।
उल्लेखनीय है कि इस उत्कृष्ट और समयबद्ध कार्य को देखते हुए संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राम प्रताप सिंह जादौन द्वारा बीएलओ सुरेश वर्मा को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। यह सम्मान निर्वाचन कार्यों की गति, गुणवत्ता और उत्तरदायित्वपूर्ण निष्पादन के प्रति अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रेरित करने वाला है।
#बीएलओ #मतदातासूची #विशेषपुनरीक्षण #सुरेशवर्मा #चुनावआयोग #मतदाता-जागरूकता