आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : बिटकॉइन एक्सचेंज ट्रेडेड फंड ने अपने पहले कारोबारी दिन 4.6 बिलियन डॉलर यानी करीब ₹38,218 करोड़ का कारोबार किया। बुधवार को अमेरिकी सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज कमीशन (US-SEC) से मंजूरी मिलने के बाद बिटकॉइन दो साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।
इसके पहले यह दिसंबर 2021 में हाई पर था। 11 जनवरी को यह 0.77% बढ़कर 46,303 डॉलर पर था। वहीं दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ईथर की कीमत 2.79% की बढ़ोतरी के साथ 2597.95 डॉलर पर रही।
करीब एक दशक लंबी कानूनी लड़ाई के बाद बुधवार (10 जनवरी) को बिटकॉइन को अमेरिका की एक्सचेंज बोर्ड ने लिस्टिंग की परमिशन दी थी। US सिक्योरिटी रेगुलेटर ने इसके अलावा ब्लैकरॉक, आर्क इन्वेस्टमेंट्स/21-शेयर्स, फिडेलिटी, इनवेस्को और वैन-एक सहित टोटल 11 एप्लिकेशंस को भी मंजूरी दी है।
बिटकॉइन को और वैध बनाएगा यह कदम
रॉयटर्स के साथ बातचीत में रोसेनब्लैट सिक्योरिटीज के MD और सीनियर फिनटेक एनालिस्ट एंड्रयू बॉन्ड ने कहा कि बिटकॉइन को एक एसेट के तौर पर इंस्टिट्यूशनलाइज करना बड़ी बात है। यह फैसला बिटकॉइन को और ज्यादा वैलिड बन जाएगा। बता दें कि 10 साल से मार्केट में चल रहे बिटकॉइन को यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन ने हेर-फेर के डर से ETF के तौर पर मंजूरी नहीं दी थी।
क्रिप्टोकरेंसी इंडस्ट्री के लिए बड़ा निर्णय: SEC चेयरमैन गैरी जेन्सलर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई अधिकारियों की ओर से इसे वोलेटाइल बताकर रिस्क की चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद इन एप्लिकेशंस को मंजूरी दी गई है। सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन के चेयरमैन गैरी जेन्सलर ने कहा कि यह क्रिप्टोकरेंसी इंडस्ट्री के लिए बड़ा निर्णय होगा।
उन्होंने कहा कि बिटकॉइन-ETF बिटकॉइन के लिए एक गेम चेंजर है। क्योंकि, ETFs इंस्टीट्यूशनल और रिटेल इन्वेस्टर्स को दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी को डायरेक्ट होल्ड किए बिना इसमें इन्वेस्ट करने का मौका देता है। इससे क्रिप्टो इंडस्ट्री को बड़ी बूस्ट मिलेगी।
एक दिन पहले अमेरिकी एक्सचेंज ने फेक न्यूज बताया था
बिटकॉइन ETF को मंजूरी मिलने की ऑफिशियल खबर अनाउंसमेंट से कुछ देर पहले अमेरिकी सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज कमीशन के सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ पर इसकी जानकारी दे दी गई थी। लेकिन US-SEC ने अपने X हैंडल के हैक होने की बात बताई और कहा कि यह अनअथॉराइज्ड पोस्ट था। सिक्योरिटी कमीशन ने बिटकॉइन-ETF को मंजूरी नहीं दी है।
इस साल ₹8.30 लाख करोड़ तक हो सकता है निवेश
एक्सपर्ट्स की मानें तो, ETFs में केवल इस साल ₹4.15 लाख करोड़ से ₹8.30 लाख करोड़ तक का इन्वेस्टमेंट हो सकता है। बुधवार को बिटकॉइन का मार्केट कैप ₹75.76 लाख करोड़ से ज्यादा था। एक साल पहले दिसंबर 2022 में US ETF का नेट एसेट 6.5 ट्रिलियन डॉलर के करीब था।
क्या है क्रिप्टो करेंसी?
क्रिप्टो करेंसी ऑनलाइन भुगतान का एक तरीका है। इसका इस्तेमाल गुड्स और सर्विसेज का पेमेंट करने के लिए किया जाता है। क्रिप्टो करेंसी नेटवर्क बेस्ड डिजिटल करेंसी है। इसे कंपनी या इंडिविजुअल कोई भी टोकन के रूप में जारी कर सकता है। इन टोकन्स का यूज जारी करने वाली कंपनी के गुड्स और सर्विसेज खरीदने के लिए ही होता है।