सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अनियमित दिनचर्या और अव्यवस्थित खान-पान के कारण मोटापे की बीमारी तेजी से बढती जा रही है, यह मोटापा ही सभी बीमारियों की मूल वजह है, इसको ध्यान में रखते हुए केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद आयुष मंत्रालय (भारत सरकार) के तत्वावधान में संत हिरदाराम मेडिकल कॉलेज ऑफ नेचरोपैथी एंड यौगिक साइंसेज फॉर वूमेन भोपाल द्वारा मोटापे के लिए योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा इंटरवेंशन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के अंतर्गत 9 फरवरी से 15 फरवरी तक मोटापे से ग्रसित लोगों के लिए योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से निशुल्क उपचार शिविर लगाया गया है, शिविर में योग प्राणायाम प्राकृतिक चिकित्सा उपचार के साथ आहार एवं जीवन शैली संबंधी परामर्श भी विशेषज्ञों द्वारा दिया जा रहा है। इस षिविर में बड़ी संख्या में सभी आयु वर्ग के लोग सहभागिता कर रहे है और स्वास्थ्य लाभ ले रहें। दिनांक 16 फरवरी 2026 को मोटापे पर केन्द्रित एक दिवसीय कार्यशाला का संत हिरदाराम मेडिकल कॉलेज में आयोजन किया जाएगा जिसमें अलग-अलग विषय विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शित किया जाएगा।

#मोटापानिवारण #योगकार्यक्रम #प्राकृतिकचिकित्सा #भोपालसमाचार #स्वास्थ्यजागरूकता