सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मध्य प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय तिवारी ने अपने कार्यकाल के सफलतम एक वर्ष पूर्ण कर लिया । इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार के समस्त सदस्यों द्वारा कुलपति महोदय को बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी गई। विश्वविद्यालय के लिए यह बहुत ही गर्व का अवसर है, कुलपति संजय तिवारी के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय को अनेक उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं। स्थापना वर्ष 1991 से अब तक लगभग 30 वर्षों में विश्वविद्यालय के इतिहास में बहुत सारी उपलब्धियां प्राप्त की है ।

यूजीसी और नैक के आदेश अनुसार समस्त विश्वविद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थाओं को नैक का मूल्यांकन करवाना आवश्यक हो गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए भोज विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलपति संजय तिवारी ने अपने प्रथम वर्ष के कार्यकाल में ही सितंबर 2023 में पहली बार भोज मुक्त विश्वविद्यालय में नैक का सफल मूल्यांकन पूर्ण कराया एवं विश्वविद्यालय को नैक द्वारा “ए” ग्रेड प्राप्त हुआ, जो कि विश्वविद्यालय के लिए एक बड़ी ही उपलब्धि है। जिससे विश्वविद्यालय में शैक्षणिक विकास होगा एवं भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ भी विश्वविद्यालय को प्राप्त हो सकेगा।

कुलपति संजय तिवारी के मार्गदर्शन में पहली बार विश्वविद्यालय को ए आई सी टी ई द्वारा 13 नए तकनीकी एवं प्रबन्धन पाठ्यक्रमों को मान्यता विश्वविद्यालय को प्राप्त हुई है ।
इसके साथ ही तिवारी के दिग्दर्शन में विश्वविद्यालय में इनक्यूबेशन सेंटर की स्थापना हुई। इनक्यूबेशन सेंटर के माध्यम से आधुनिक शिक्षा को प्रबल बनाने एवं विद्यार्थियोंको उद्धमिता विकास में सहायक होगा एवं विद्यार्थी स्वयं का व्यवसाय स्थापित करने में सक्षम होंगे तिवारी के कार्यकाल में विश्वविद्यालय तेजी से विकास कर रहा है । वर्तमान में संपन्न हुए, साइंस फेस्ट में विश्वविद्यालय को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। कुछ समय पूर्व मैनिट में इंडियन इंटरनेशनल फेस्टिवल का आयोजन किया गया था|

जिसमें विश्वविद्यालय ने हिस्सा लिया एवं सफलता प्राप्त की। प्रो. तिवारी द्वारा विक्रम साराभाई की जन्म शताब्दी वर्ष के तहत इसरो और विज्ञान भारती की अनूठी पहल से तैयार बस स्पेस ऑन व्हील भी विश्वविद्यालय परिसर में बुलवाई गई तथा पूरे विश्वविद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों द्वारा बस का निरीक्षण किया गया एवं इसरो से जुड़ी जानकारी प्राप्त की । विश्वविद्यालय द्वारा दिनांक 29 और 30 अप्रैल 2023 को एक राष्ट्रीय सम्मेलन “राष्ट्रीय शिक्षा निति 2020 का क्रियान्वयन दूरस्थ शिक्षा संसथान के लिए दृष्टिकोण, अवसर और चुनौतियां “विषय पर आयोजित किया गया था जिसका उद्धघाटन मा. कुलाधिपति राज्यपाल महोदय द्वारा किया गया था। इस सम्मेलन में भारत के लगभग 50 से अधिक विशेषज्ञों ने भाग लिया था ।

इसी प्रकार विश्वविद्यालय द्वारा स्व अधिगम पाठ्यक्रम के निर्माण हेतु तीन दिवसीय वर्कशॉप दिनांक 14, 15 व 16 जुलाई को आयोजित की गई थी। जिसमें इग्नू के विशेषज्ञों द्वारा लगभग 100 से अधिक प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया था। कुलपति तिवारी के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय द्वारा धार जिले के सीकल सैल एनीमिया से ग्रस्त पांच गांवों को गोद लिया गया एवं विश्वविद्यालय द्वारा सीकल सैल एनीमिया से ग्रस्त व्यक्तियों के रक्त परीक्षण के लिए रुपए 71,000/- राशि का योगदान भी दिया गया।