सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मध्य प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय में परिसर की साफ सफाई हेतु स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें परिसर में अनावश्यक घास और झाड़ियों की साफ सफाई की गई तथा विभिन्न प्रकार के प्लास्टिक आदि के कचरे को हटा कर परिसर को स्वच्छ बनाया गया l भारत सरकार और मध्य प्रदेश शासन की मंशा अनुरूप हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत विश्वविद्यालय ने इस स्वच्छता अभियान का आयोजन किया l इस अभियान में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, कर्मचारियों और अधिकारियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और स्वच्छता की शपथ भी ली l


इसके पूर्व भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के निर्देशानुसार नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत आम जन में नशे के दुष्परिणामों से बचाव और नशे की रोकथाम के लिए मध्य प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया l विश्वविद्यालय के निदेशक रतन सूर्यवंशी ने इस अवसर पर मध्य प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों कर्मचारियों, शिक्षकों और अधिकारियों को नशे के दुष्परिणाम एवं उसकी रोकथाम के तौर तरीकों को विस्तार से समझाया l

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्रोफ़ेसर ऑफ़ प्रैक्टिस बी. बी. शर्मा , एवं निदेशक एल. पी. झरिया नशे के दुष्परिणाम एवं उसकी रोकथाम सम्बन्धी अपने विचार व्यक्त किये l कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय के कुलसचिव सुशील मंडेरिया ने किया l

उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित समस्त विद्यार्थियों, कर्मचारियों शिक्षकों और अधिकारियों को नशा मुक्ति हेतु शपथ भी दिलाई l इसके साथ ही विश्वविद्यालय में मध्य प्रदेश शासन द्वारा मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया l

#भोजमुक्तविश्वविद्यालय #स्वच्छताअभियान #नशामुक्ति #स्वास्थ्य #युवा