सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: रंगपंचमी की शहर में धूम रही, शहर में जगह-जगह हुरियारे एक दूसरे को रंग लगाकर मस्ती में झूमते दिखे। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के विधायक भगवानदास सबनानी द्वारा रंगपंचमी पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के कार्यकर्ताओं नेताओं और गणमान्य नागरिकों के साथ ही शहर भर के लोगों ने उन्हें आकर होली रंगपंचमी की बधाई दी, और उनके साथ जमकर रंग गुलाल और पानी की बौछार से होली खेली। भारत माता चौराहे पर आयोजन की शुरुआत में विधायक भगवानदास सबनानी ने भगवान कृष्ण की आरती कर उन्हें गुलाल लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं द्वारा अपने प्रिय नेता को रंग लगाकर उन्हें होली की बधाई दी और उनके साथ मस्ती उमंग और उत्साह के साथ रंग पर्व का आनंद लिया। इस अवसर पर विधायक भगवानदास सबनानी द्वारा सभी को होली रंगपंचमी और महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि होली रंगपंचमी उत्साह उमंग उल्लास के साथ मनाई जाती है यहां पर्व हमें एकता के रंग में रंग देता है, समरसता के इस महापर्व से हमारी राष्ट्रीय एकता को मजबूती मिलती है। मैं सभी शहरवासियों और देशवासियों को होली और रंगपंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं बधाई देता हूं। आज विश्व महिला दिवस के अवसर पर में सभी माता और बहनों को महिला दिवस की शुभकामनाएं देता हूं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिससे महिलाओं के आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है और वह हर क्षेत्र में आज देश का नाम रोशन कर रही हैं। होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ ही शहर के प्रमुख लोगों ने आकर अपने प्रिय नेता के साथ रंग गुलाल खेल, और सभी ने ठंडाई और सहभोज का आनंद लिया।
#भगवंदाससबनानी #होलीउत्सव #भोपालसमाचार #राजनीतिसमाचार #रंगोंकात्योहार