सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भाभा विश्वविद्यालय, भोपाल के लिए गौरव का क्षण। विश्वविद्यालय के एम.टेक वीएलएसआई डिज़ाइन के छात्र गोविंद सिंह का चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो)में वैज्ञानिक/अभियंता (वैज्ञानिक/इंजीनियर)के प्रतिष्ठित पद पर हुआ है। गोविंद सिंह की पोस्टिंग यू.आर. राव सैटेलाइट सेंटर (यूआरएससी), बेंगलुरु में हुई है, जो इसरो का प्रमुख उपग्रह केंद्र है। गोविंद की इस अभूतपूर्व सफलता पर भाभा विश्वविद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त किया है। विश्वविद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रसाद पिल्लई जी, प्रति कुलपति डॉ. भारती सातनकर, ग्रुप डायरेक्टर डॉ. मनोज शुक्ला, कुलसचिव डॉ. श्याम पाटकर अभियांत्रिकी संकाय के अधिष्ठाता डॉ अशोक कुमार झाला इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष प्रो सुरेश गावंडे सहित सभी डीन, विभागाध्यक्ष एवं फैकल्टी सदस्यों ने गोविंद सिंह को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने कहा कि गोविंद सिंह की यह उपलब्धि न केवल विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है, बल्कि सभी छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत भी है।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #इसर #चयन #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #एलएसआई