सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भाभा विश्वविद्यालय के सभागार में कुलपति,कुल सचिव महोदय ,समस्त संकाय के छात्र छात्राएं, शिक्षक गण एवं की उपस्थिति में यातायात पुलिस भोपाल द्वारा नशा मुक्ति एवं यातायात की दुर्घटनाओं में नसे से होने वाली दुर्घटनाओं एवं नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए सभी वक्ताओं ने विशेष कर भाभा विश्वविद्यालय के माली, मजदूर, वर्कशॉप के कर्मचारी एवं बस के ड्राइवर और छात्रों और छात्राओं को विशेष तौर पर इस और ध्यान आकर्षित किया गया और नशे से दूर रहने के सुझाव दिए गए और उसके दुष्परिणामों के बारे में प्रशिक्षित किया गया और मानव जीवन कितना कीमती है और एक व्यक्ति की अकाल मृत्यु से पूरा परिवार किस तरह से आर्थिक संकट में पड़ जाता है इन सभी बिंदुओं पर सभी व्याख्याता ने वक्तव्य दिए इस तरह राष्ट्रीय स्तर पर नशा मुक्ति के जो कार्यक्रम है इसका आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यातायात विभाग के सूबेदार महेश जगदेव प्रधान आरक्षक गिरीश सारस्वत आरक्षक देवेंद्र लोधी और उदय संस्था की शीतल उपस्थित रहे एवं भाभा विश्वविद्यालय की ओर से प्रति कुलगुरु डॉक्टर एन के अग्रवाल , कुल सचिव श्याम पाटकर, एवं मुख्य प्रशासनिक अधिकारी विजय पुंज उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में सभी मुख्य अतिथियों यातायात पुलिस विभाग के अधिकारियों का गमला एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया कि वह एक गमला के पौधे को अपने घर के आसपास कार्यालय के आसपास जहां हरियाली के साथ-साथ यातायात से किसी की दुर्घटना में मृत्यु ना हो इस बात के लिए प्रशिक्षित करने के लिए उनकी प्रशंसा भी की गई। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सिद्धार्थ सौरव ने किया।
#भाभाविश्वविद्यालय #नशामुक्ति #यातायातजागरूकता #सड़कसुरक्षा #नशामुक्तभारत #जागरूकताकार्यक्रम