सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: भाभा विश्वविद्यालय, भोपाल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम का समापन समारोह संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के सौजन्य से आयोजित किया गया। इस वर्ष की थीम “विज्ञान में महिलाएं : विकसित भारत की उत्प्रेरक” रही। कार्यक्रम के प्रथम चरण में 27 फरवरी को मुख्य वक्ता विजय कुमार अग्रवाल, पूर्व निदेशक वर्तमान कुलगुरु आरकेडीएफ विश्वविद्यालय, ने विज्ञान में महिलाएं विकसित भारत की उत्प्रेरक विषय पर व्याख्यान दिया। यह कार्यक्रम आर. एन. कपूर सभागार में आयोजित हुआ, जिसमें लगभग 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु दिलीप कुमार डे, उपकुलगुरु एन. के. अग्रवाल, उपकुलगुरु भारती सतनकर, ग्रुप डायरेक्टर मनोज कुमार शुक्ला, राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के समन्वयक श्याम पाटकार, सभी डीन, प्राचार्य, विभागाध्यक्ष, फैकल्टी सदस्य तथा प्रेस-मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। द्वितीय चरण को भाभा विश्वविद्यालय के सभागार में पोस्टर प्रतियोगिता एवं मॉडल प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने वैज्ञानिक विचारों को पोस्टर एवं मॉडलों के माध्यम से प्रस्तुत किया। चयन समिति द्वारा उत्कृष्ट प्रतिभागियों का चयन किया गया कार्यक्रम के तृतीय एवं समापन चरण को भाभा विश्वविद्यालय के सभागार में मुख्य वक्ता अल्पना त्रिवेदी, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, हमीदिया महाविद्यालय, भोपाल, ने अपने प्रेरक उद्बोधन में महिला शक्ति की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं के योगदान से जुड़े कई प्रेरणादायक प्रसंग साझा किए। समापन समारोह में प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। पोस्टर प्रतियोगिता में डेंटल विभाग से एम. प्रत्यूष एवं आशुतोष श्रीवास्तव, तथा नर्सिंग विभाग से रिद्धि टंडन, अनीशा कुमारी, मानसी झा और हर्षिता केवट को सम्मानित किया गया। वहीं मॉडल प्रदर्शनी में फैकल्टी ऑफ एजुकेशन से विद्या, तथा डेंटल विभाग से अमरजीत कौर एवं आकाश कुमार को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस प्रकार भाभा विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का तीन दिवसीय कार्यक्रम उत्साह एवं विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
#भाभायूनिवर्सिटी #राष्ट्रीयविज्ञानदिवस #विज्ञानप्रदर्शनी #छात्रनवाचार #शिक्षा