सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भाभा विश्वविद्यालय भोपाल में 11 वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विश्वविद्यालय की कुलपति दिलीप कुमार डे , प्रति कुल पति डॉक्टर एन के अग्रवाल कुल सचिव डॉक्टर श्याम पाटकर एवं अन्य शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर योग किया|
योगाचार्य के रूप में अटल बिहारी हिंदी विश्वविद्यालय डॉक्टर राहुल शर्मा ने योग की ट्रेनिंग दी एवं इस आशय के साथ की रोज 1 घंटे का समय निकालकर योग करने के लिए प्रेरित किया इस अवसर पर माननीय कुलपति प्रोफेसर दिलीप कुमार डे ने कहा कि योग को अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, हम सभी जानते हैं कि योग सिर्फ एक अभ्यास नहीं, बल्कि एक जीवनशैली है जो हमें अधिक संतुलित, स्वस्थ और आनंदपूर्ण जीवन जीने की दिशा में प्रेरित करती है।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सीईओ श्री प्रसाद पिल्लई जी ने सभी को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।
#भाभाविश्वविद्यालय #योगदिवस2025 #अंतरराष्ट्रीययोगदिवस #योगाभ्यास #स्वास्थ्यऔरयोग #भोपालकार्यक्रम