सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भाभा विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ फार्मेसी में 5वाँ राष्ट्रीय फार्माकोविजीलेंस वीक 24 सितम्बर 2025 तक बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम है — “आपकी सुरक्षा, बस एक क्लिक दूर: पी.वी.पी.आई को रिपोर्ट करें।” आयोजन के तहत चौथे दिन ए.डी.आर. रिपोर्टिंग पर कार्यशाला आयोजित की गई। फैकल्टी ऑफ फार्मेसी के डीन प्रो. शैलेश कुमार घटवारी ने दवाओं से होने वाले दुष्प्रभाव (प्रतिकूल दवा प्रतिक्रिया (एडीआर) की जानकारी दी और छात्रों को रिपोर्टिंग फॉर्म भरने का प्रशिक्षण दिया। साथ ही संवेदीकरण प्रशिक्षण, पी.वी.पी.आई ऐप पर व्यावहारिक सत्र और सर्टिफिकेट कोर्स – फार्माकोविजिलेंस का परिचय (फार्मयूनी, जर्मनी)) का संचालन भी प्रो. घटवारी द्वारा किया गया।
इसी क्रम में क्विज़ कॉन्टेस्ट : फार्माकोविजिलेंस और दवा सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करें का आयोजन हुआ, जिसे डॉ. ओ.पी. अग्रवाल, प्रिंसिपल, भाभा फार्मेसी रिसर्च इंस्टीट्यूट ने संचालित किया। छात्रों ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन (एंकरिंग) डॉ. मनोज साहू द्वारा किया गया।
समापन अवसर पर सभी गणमान्य अतिथियों ने फार्माकोविजीलेंस वीक के अंतर्गत आयोजित गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों में दवा सुरक्षा और रिपोर्टिंग सिस्टम के महत्व को समझाने के साथ-साथ उनके व्यावसायिक जीवन में भी उपयोगी सिद्ध होंगे। साथ ही, छात्रों की सक्रिय सहभागिता को सराहते हुए इसे विश्वविद्यालय की एक उल्लेखनीय उपलब्धि बताया गया।
#फार्माकोविजीलेंस #भाभाविश्वविद्यालय #राष्ट्रीयसप्ताह #दवासुरक्षा #स्वास्थ्यजागरूकता