सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भाभा विश्वविद्यालय के भाभा कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज द्वारा होटल जहांनुमा पैलेस के समस्त कर्मचारियों के लिए डेंटल स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया। यहां आयोजन डिपार्टमेंट ऑफ़ पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री के तत्वाधान में राष्ट्रीय पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री दिवस के उपलक्ष में आयोजित किया गया। संस्था की अधिष्ठाता डॉ उन्नति पितले द्वारा सही ब्रशिंग करने के तरीके पर व्याख्यान दिया गया। एवं डॉ अभिषेक गुप्ता ने तंबाकू से होने वाले नकारात्मक प्रभाव और तंबाकू छोड़ने उनके सटीक तरीकों का विवरण दिया गया। इस आयोजन में संस्था की ही डॉ असमा बाहर और इंटर छात्र छात्राओं द्वारा विस्तृत दंत परीक्षण किया गया। होटल जहांनुमा के मैनेजमेंट ने आगे भी इस प्रकार के आयोजन को और भी विस्तृत रूप में करने के लिए इच्छा जताई |
#दंतचिकित्सा, #डेंटलस्क्रीनिंग, #भाभाकॉलेज, #स्वास्थ्यशिविर, #तंबाकूमुक्ति, #राष्ट्रीयपब्लिकहेल्थडेंटिस्ट्रीदिवस