सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क– इंटीग्रेटेड ट्रेड– न्यूज़ भोपाल: भारत ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को क्रूड ऑयल के लिए पहली बार रुपए में पेमेंट किया है। यह पेमेंट 10 लाख बैरल क्रूड ऑयल के लिए किया गया है। सरकार ने जुलाई में UAE के साथ रुपए में सेटलमेंट के लिए एग्रीमेंट साइन किया था।
भारत की ओर से यह पहला पेमेंट इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने UAE की ऑयल कंपनी अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (Adnoc) को किया है। इसके अलावा कुछ रूसी इंपोर्ट के लिए भी भारत ने रुपए में पेमेंट किया है। वहीं 35 से ज्यादा देश रुपए में ट्रेड सेटलमेंट में दिलचस्पी दिखा चुके हैं।