सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : बरकतउल्ला विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना यूटीडी यूआईटी इकाई भोपाल द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के उपलक्ष्य पर रेड रिबन क्लब, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि एस के जैन, कुलगुरु बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, अनंत कुमार सक्सेना कार्यक्रम समन्वयक, नीरज गौर निर्देशक यूआईटी, पवन मिश्रा छात्र कल्याण अधिष्ठाता, रोहित राजवैद्य कार्यक्रम अधिकारी ने रक्तदान की महत्ता को बताते हुए रक्तदान के लिए प्रेरित किया । कुलगुरु ने कहा की रक्तदाता स्वयंसेवकों को विश्वविद्यालय की ओर से अलग से प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा तथा सम्मानित किया जाएगा । डॉ अनंत सक्सेना एवं पवन मिश्र ने स्वयंसेवकों से आह्वान किया की वह पौष्टिक आहार ग्रहण करते हुए अपने शरीर को मजबूत करें, रक्तदान हेतु वांछित हीमोग्लोबिन तथा बजन बरकरार रख प्रत्येक 03 माह बाद रक्तदान करें ।


रेड क्रॉस टीम से डॉ मनमोहन सिंह चौहान, मति दीपशिखा गोयल, प्रवीण शर्मा, डॉ प्रवीण सिंह, बीरबल परमार कैंपस एंबेसडर वरिष्ठ स्वयंसेवक पिंटू परमार, हर्षिता अवस्थी, नेशनल कैंपर निशांत उपाध्याय, आर्यन ठाकुर, स्टेट कैंपर लबोनी डे, अंबर दीक्षित, यूनिट कैंपर मोनू जाटव, अभिषेक अहिरवार, शिखा सिंह, प्रताप गौतम एवं विश्वविद्यालय विभागों के प्राध्यापक, शिक्षक गण, कर्मचारी गण एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने महती भूमिका निभाई ।

इनके प्रयासों से रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ ।

#एनएसएस #बरकतउल्ला_विश्वविद्यालय #रक्तदानशिविर #स्वयंसेवक #स्वास्थ्य