सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल के प्रबंध संस्थान में विद्यार्थियों के लिए युवा गतिविधियों एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के पूर्व कुलगुरु प्रो. विवेक शर्मा, प्रबंध संस्थान के संचालक प्रो. पवन मिश्रा तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में (एनएसएस) के राज्य प्रशिक्षक राहुल सिंह परिहार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना की भूमिका, उद्देश्य एवं विभिन्न युवा गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि (एनएसएस) केवल सेवा गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व, अनुशासन, टीम भावना तथा राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। परिहार ने विद्यार्थियों को विभिन्न सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी पूंजी है। युवाओं में सेवा, संवेदना और जिम्मेदारी की भावना विकसित करके समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। उन्होंने (एनएसएस) के माध्यम से आयोजित होने वाली गतिविधियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभियानों की जानकारी भी प्रदान की। इस अवसर पर पूर्व कुलगुरु एवं अधिष्ठाता प्रबंध संकाय प्रो. विवेक शर्मा ने विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए संदेश दिया कि विद्यार्थी जीवन व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण काल है। शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान अर्जित करना नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को समझना भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से रचनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। प्रो. पवन मिश्रा, संचालक, प्रबंध संस्थान ने कहा कि युवा गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। (एनएसएस) के माध्यम से विद्यार्थियों को समाज के विभिन्न वर्गों के साथ जुड़कर सेवा और सामाजिक दायित्वों को समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि ऐसे अभिमुखीकरण कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं को पहचानने और उन्हें सकारात्मक दिशा में विकसित करने के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा (एनएसएस)एवं युवा गतिविधियों से संबंधित विभिन्न जानकारियां प्राप्त कीं। कार्यक्रम का वातावरण विद्यार्थियों में सेवा, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण के प्रति नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार करने वाला रहा।

बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय में युवा गतिविधियों और एनएसएस अभिमुखीकरण कार्यक्रम

Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #बरकत #एनएसएस #करण #DeskSource #एनएन #टवर #आईट