सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: बरकतुल्लाह विश्वविधाय भोपाल, तथा जीवाजी विश्वविधालय ग्वालियर को परियोजना के अंतर्गत 100 करोड़ रुपए की राशि प्राप्त हुई है जिसके अंतर्गत विश्वविद्यालयों को सयुंक्त रूप से गतिविधिया आयोजित की जानी है। दोनों विश्वविद्यालयों के बीच एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर हुए जिसमे दोनों विश्वविधाय सयुंक्त रूप से शोध एवं अन्य गतिविधिया आयोजित करने पर सहमति बन। इस सहमति पत्र पर बरकतुल्लाह विश्वविधाय भोपाल के कुलगुरु एस. के. जैन, तथा जीवाजी विश्वविधालय ग्वालियर के कुलगुरु राज कुमार आचार्य द्वारा हस्ताक्षर किये गए। इस अवसर पर बरकतुल्लाह विश्वविधाय के कुलसचिव समर बहादुर सिंह तथा प्राधयापक गण उपस्थित थे।
#बरकतुल्लाहविश्वविद्यालय #जीवाजीविश्वविद्यालय #शिक्षासमाचार #एमओयू #उच्चशिक्षा