सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारम्भ गुरुवार को जनपद पंचायत बैरसिया के ग्राम पंचायत तरावली कला में बैरसिया विधायक विष्णु खत्री की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें ग्रामीणजनों को जल संरक्षण से संबंधित कार्यों के बारे में अवगत कराया एवं ग्राम पंचायत तरावली कला के राजघाट पर श्रमदान कर नदी गहरीकरण का कार्य जनसहयोग से किया गया।

इस अवसर पर बैरसिया क्षेत्र के विधायक विष्णु खत्री के साथ जिला पंचायत उपाध्यक्ष मोहन जाट,एसडीएम आशुतोष शर्मा, सीईओ देवेश सराठे, सहायक यंत्री एम.एल.अहिरवार, एपीओ हेमन्त माधुरे, उपयंत्री एवं अन्य विभागों के खंड स्तरीय अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधिगण, सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

#बैरसिया #जलसंरक्षण #वाटरकंजरवेशन #पर्यावरणसमाचार #समुदायकविकास