आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एक्सिस, बैंक ऑफ इंडिया (BOI), HDFC और इंडसइंड बैंक सहित कई बैंकों ने हाल ही में फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD की ब्याज दरों में बदलाव किया है। ऐसे में अगर इन बैंकों या किसी अन्य बैंक में FD कराने का प्लान बना रहे हैं तो इससे पहले पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग्स टाइम डिपॉजिट अकाउंट की ब्याज दरों के बारे में भी जान लेना चाहिए।
इस स्कीम अधिकतम 7.5% तक का ब्याज मिल रहा है। जो देश के प्रमुख बैंकों में FD पर मिल रहे ब्याज से ज्यादा है। हम आपको इन बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की नई ब्याज दर और टाइम डिपॉजिट अकाउंट के बारे में बता रहे हैं। ताकि आप अपने हिसाब से सही जगह निवेश करके ज्यादा फायदा कमा सकें।
नेशनल सेविंग्स टाइम डिपॉजिट अकाउंट में मिल रहा 7.5% तक का ब्याज
यह एक तरह की FD ही है। इसमें एक तय अवधि के लिए निवेश करके आप निश्चित रिटर्न पा सकते हैं।
टाइम डिपॉजिट अकाउंट 1 से 5 साल तक की अवधि के लिए 6.9% से 7.5% तक ब्याज दर की पेशकश करता।
इसमें 1000 रुपए का मिनिमम निवेश करना होता है। वहीं अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है। इस स्कीम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक
5 साल के लिए निवेश करने पर मिलता है टैक्स छूट का फायदा
टाइम डिपॉजिट स्कीम और FD में 5 साल के लिए निवेश करने पर इनकम टैक्स एक्ट 1961 के सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट का फायदा ले सकते हैं। इसके तहत 1.50 लाख रुपए तक के निवेश पर आप इनकम टैक्स छूट का फायदा ले सकते हैं।
कहां निवेश करना रहेगा सही?
अगर आप कम समय यानी 1, 2 या 3 साल के लिए FD कराने का प्लान बना रहे हैं तो एक्सिस या इंडसइंड बैंक में कराना सही रहेगा। क्योंकि इसमें इस अवधि की FD पर टाइम डिपॉजिट से ज्यादा ब्याज मिल रहा है। वहीं अगर आप 5 साल के लिए FD कराना चाहते हैं तो टाइम डिपॉजिट स्कीम सही रहेगी। क्यों कि इसमें 7.50% सालाना ब्याज दिया जा रहा है जो अन्य बैंकों की तुलना में ज्यादा है।