आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : आज शेयर मार्केट में लिस्टिंग के लिए आजाद इंजीनियरिंग लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO ओपन हो गया है। इन्वेस्टर्स 22 दिसंबर तक इस इश्यू के लिए अप्लाय कर सकेंगे।
इसके अलावा 6 अन्य IPO भी अभी खुले हुए हैं, जिनमें से मुथूट माइक्रोफिन लिमिटेड, मोतीसंस ज्वैलर्स लिमिटेड और सूरज एस्टेट डेवलपर्स लिमिटेड के लिए बिडिंग करने का आज आखिरी दिन है।
वहीं, हैप्पी फोर्जिंग्स लिमिटेड, RBZ ज्वैलर्स लिमिटेड और क्रेडो ब्रांड्स मार्केटिंग लिमिटेड के इश्यू के लिए कल यानी 21 दिसंबर तक अप्लाय कर सकते हैं।
- आजाद इंजीनियरिंग लिमिटेड: ₹740 करोड़ का IPO, ₹499 से ₹524 प्राइस बैंड
यह IPO आज ओपन हो गया है और 22 दिसंबर को बंद होगा। 28 दिसंबर को स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगा। इश्यू का प्राइस बैंड ₹499-₹524 है। ₹740 करोड़ जुटाने के लिए कंपनी ये IPO लाई है। आजाद इंजीनियरिंग लिमिटेड एयरोस्पेस कंपोनेंट्स और टरबाइन्स की मैन्युफैक्चरर कंपनी है।
इन्वेस्ट करने पर मिल सकता है 83.97% रिटर्न
आजाद इंजीनियरिंग लिमिटेड का IPO 20 दिसंबर को ग्रे मार्केट में 83.97% यानी ₹440 प्रति शेयर के प्रीमियम पर पहुंच गया है। ऐसे में अपर प्राइस बैंड 524 के हिसाब से इसकी लिस्टिंग 964 रुपए पर हो सकती है।
- मुथूट माइक्रोफिन लिमिटेड: अब तक 3.05 गुना सब्सक्राइब
यह IPO 18 दिसंबर को ओपन हुआ है और 20 दिसंबर यानी आज बंद होगा। 26 दिसंबर को स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगा। इश्यू का प्राइस बैंड ₹277-₹291 है। ₹960 करोड़ जुटाने के लिए कंपनी ये IPO लाई है। अप्रैल 1992 में बनी कंपनी मुथूट माइक्रोफिन लिमिटेड माइक्रो लोन देने का काम करती है। 20 दिसंबर को सुबह 10 बजे तक यह 3.05 गुना सब्सक्राइब हो चुका है |
इन्वेस्ट करने पर मिल सकता है 12.03% रिटर्न
मुथूट माइक्रोफिन का IPO 20 दिसंबर को ग्रे मार्केट में 12.03% यानी ₹35 प्रति शेयर के प्रीमियम पर पहुंच गया है। ऐसे में अपर प्राइस बैंड 291 के हिसाब से इसकी लिस्टिंग ₹326 पर हो सकती है।
- मोतीसंस ज्वैलर्स लिमिटेड: अब तक 33.12 गुना सब्सक्राइब
यह IPO 18 दिसंबर को ओपन हुआ है और 20 दिसंबर यानी आज बंद होगा। 26 दिसंबर को स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगा। इश्यू का प्राइस बैंड ₹52-₹55 है। ₹151.09 करोड़ जुटाने के लिए कंपनी ये IPO लाई है। अक्टूबर 1997 में बनी कंपनी मोतीसंस ज्वैलर्स लिमिटेड गोल्ड, सिल्वर, डायमंड सहित अन्य मैटल्स से ज्वैलरी बनाती और बेचती है। 20 दिसंबर को सुबह 10 बजे तक यह 56.20 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।