सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2024-25 के लिए आज गुरुवार (1 फरवरी) को अंतरिम बजट पेश किया। उनकी बजट स्पीच के बाद सेंसेक्स 106 अंक गिरकर 71,645.30 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में 28 अंक की गिरावट रही, ये 21,697.45 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि, बजट पेश होने से पहले सुबह बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा था।

Paytm के शेयर में करीब 20% की गिरावट

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 9 में तेजी और 21 में गिरावट देखने को मिली। वहीं RBI की कार्रवाई के बाद Paytm के शेयर में आज करीब 20% की गिरावट रही, यह 609 रुपए पर बंद हुआ। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने गुरुवार को तत्काल प्रभाव से Paytm की बैंकिंग शाखा पेटीएम पेमेंट्स बैंक (PPBL) के नए ग्राहक जोड़ने पर रोक लगा दी है।

RBI ने कंपनी को यह आदेश भी दिया है कि 29 फरवरी के बाद मौजूदा ग्राहकों के भी अकाउंट में अमाउंट ऐड करने पर रोक लगा दी जाए। इस आदेश के बाद पेटीएम पेमेंट बैंक में क्रेडिट/डिपॉजिट ट्रांजेक्शन नहीं होगा। वहीं 29 फरवरी के बाद पेटीएम पेमेंट बैंक बैंकिंग सर्विस भी नहीं दे पाएगा। BLS ई-सर्विसेस के IPO में निवेश का आज आखिरी मौका

BLS ई-सर्विसेस लिमिटेड के IPO में निवेश करने का आज आखिरी मौका था। यह IPO 30 जनवरी को ओपन हुआ था, जो आज 1 फरवरी को क्लोज हो गया। इस इश्यू के जरिए कंपनी ₹310.91 करोड़ जुटाना चाहती है। 6 फरवरी को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे।

कल शेयर बाजार में रही थी तेजी, सेंसेक्स 612 अंक चढ़ा था

इससे पहले शेयर बाजार में बुधवार (31 जनवरी) को तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 612 अंक की तेजी के साथ 71,752 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 203 अंक की तेजी रही थी, ये 21,725 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में तेजी और सिर्फ 2 में गिरावट देखने को मिली थी।