ITDC India e-Press / Agencies
बिलासपुर । गुरुवार को अप्रेंटिस के छात्रों ने सरकंडा एसईसीएल मुख्यालय का घेराव किया. एसईसीएल के छात्रों ने प्रदर्शन और नारेबाजी की. अप्रेंटिस छात्रों के साथ एनएसयूआई के छात्र नेताओं ने प्रबंधन पर पिछले दरवाजे से भर्ती करने और प्रदेश के युवाओं को नौकरी नहीं देने का आरोप लगाया.
उन्होंने प्रबंधन के लिए 15 दिनों का समय दिया है. गुरुवार को अप्रेंटिस के छात्रों ने सरकंडा एसईसीएल मुख्यालय का घेराव कर दिया.
अप्रेंटिस छात्रों के साथ एनएसयूआई के छात्र नेताओं ने प्रबंधन पर पिछले दरवाजे से भर्ती करने और प्रदेश के युवाओं को नौकरी नहीं देने का आरोप लगाया. 15 दिन के अंदर नौकरी प्रकिया शुरू करने की बात कही और ऐसा नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी.