सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा द्वारा अग्रसेन जयंती के अवसर पर करुणा धाम मंदिर में महालक्ष्मी और अग्रसेन महाराज की महाआरती एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया. महाआरती में अखिल भारतीय महासभा के अध्यक्ष पंकज मित्तल, महामंत्री ओमप्रकाश अग्रवाल, कमल गर्ग सहित बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल हुए. इस अवसर पर महासभा की महिला प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए |


महाआरती में महामंत्री महिला प्रकोष्ठ श्रीमती शशि गुप्ता, बृजलता गोयल, राधा मित्तल, गायत्री गर्ग, अनीता मंगल जैन, ममता सिंहल, अंजु गोयल, अलेखा गोयल, रानी गर्ग, दीपिका भार्गव, भगवती गोयल, मनोज अग्रवाल, राकेश सिंघल, पीसी गुप्ता, जेपी गुप्ता, मुकेश गर्ग, सुनील भार्गव, सुरेश गोयल आदि शामिल हुए |

#अखिलभारतीयअग्रवालमहासभा #करुणाधाम #समाजिकआयोजन #भोपाल #धार्मिककार्यक्रम