सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कइंटीग्रेटेड ट्रेडन्यूज़ भोपाल: अपने डोमेस्टिक और इंटरनेशनल ऑपरेशन को एक्सपैंड करने के लिए बजट एयरलाइन अकासा एयर ने बोइंग को 150 नैरोबॉडी एयरक्राफ्ट का ऑर्डर दिया है। इस ऑर्डर में 737 MAX 10 और 737 MAX 8-200 जेट का संयोजन शामिल है।

अकासा के ऑर्डर में MAX 9 वर्जन शामिल है या नहीं, इसकी डिटेल्स का खुलासा नहीं किया गया है। हाल ही में अलास्का एयरलाइंस के केबिन पैनल ब्लोआउट की घटना के बाद MAX 9 एयरक्राफ्ट को एयरलाइन ने ग्राउंडेड कर दिया गया था।

30 लीडिंग एयरलाइन की रेस में अकासा

अकासा एयर के फाउंडर और CEO विनय दुबे ने कहा कि यह बड़ा और ऐतिहासिक विमान ऑर्डर अकासा को इस दशक के अंत तक दुनिया की टॉप 30 लीडिंग एयरलाइनों में से एक बनने की राह पर ले आया है। हमारे बेड़े में इन विमानों के जु़ड़ने से हमें अपनी ऑपरेशनल स्ट्रेंथ बढ़ाने में मदद मिलेगी। हम जल्द ही अपने इंटरनेशनल ऑपरेशन को शुरू करेंगे।

कुल ऑर्डर अब 226 विमानों का

2021 में, अकासा एयर ने 72 बोइंग 737 मैक्स विमानों के शुरुआती ऑर्डर के साथ अपना विमान अधिग्रहण शुरू किया था। बाद में, जून 2023 में, एयरलाइन ने 4 बोइंग 737 मैक्स 8 विमानों के एडिशनल ऑर्डर के साथ अपने बेड़े को बढ़ाया। जनवरी 2024 में हालिया डील के साथ, अकासा एयर का कुल ऑर्डर अब 226 विमानों का हो गया है।

22 विमानों की फ्लीट ऑपरेट करती है अकासा

वर्तमान में, एयरलाइन 22 विमानों की फ्लीट ऑपरेट करती है और अगले आठ साल में कुल 204 विमानों की डिलीवरी मिलने वाली है। एयरलाइन ने 07 अगस्त 2022 को मुंबई से अहमदाबाद के लिए अपनी पहली कॉमर्शियल फ्लाइट शुरू की थी।