आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एअर इंडिया ने अपने पहले A350-900 एयरक्राफ्ट का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। एयरलाइन ने इसे फाइनेंस लीज ट्रांजैक्शन के तहत HSBC के साथ किया है। यह एक्विजिशन देश की पहली इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विस (IFSC) गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक (GIFT) सीटी के माध्यम से किया है। GIFT सीटी का यह पहला वाइड बॉडी एयरक्राफ्ट लीज ट्रांजैक्शन है।

इस बात की जानकारी एयरलाइन ने शुक्रवार को दी है। कंपनी ने बताया कि यह ट्रांजैक्शन उसकी 100% सब्सिडियरी AI फ्लीट सर्विसेज लिमिटेड (AIFS) ने किया है। इस साल की शुरुआत में किए गए 470 विमानों के ऑर्डर के बाद यह पहला फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन है।

बीते दिनों दिया था 470 विमानों का ऑर्डर

टाटा ग्रुप की स्वामित्व वाली एयरलाइन ने 6 A350-900 एयरक्राफ्ट ऑर्डर किया था, इसमें से एक साल इस के आखिर तक और बाकी के 5 मार्च 2024 तक आ जाएंगे। इसके अलावा एयरलाइन ने 34 A350-1000s, 34 A350-1000s, 10 बोइंग 777Xs, 140 A320 नियो, 70 A321 नियो और 190 बोइंग 737MAXs मिलाकर टोटल 470 एयरक्राफ्ट्स का ऑर्डर इस साल जून में एयरबस और बोइंग को दिया था।

एअर इंडिया क चीफ कॉमर्शियल और ट्रांसफॉर्मेशन ऑफिसर निपुण अग्रवाल ने कहा कि GIFT IFSC के साथ हमारा ट्रांजैक्शन ऐतिहासिक है। क्योंकि AIFS एअर इंडिया ग्रुप की पहली एंटिटी होगी जो वाइड बॉडी एयरक्राफ्ट फाइनेंस करेगी। यह फ्यूचर में भी हमारे साथ फाइनेंस स्ट्रैटजी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

एयरक्राफ्ट लीज के लिए भारत बनेगा पसंदीदा डेस्टिनेशन

इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर अथॉरिटी (IFSCA) के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. दिपेश साह ने कहा- भारत सरकार ने इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विस (IFSC) में एयरक्राफ्ट लीज के ईकोसिस्टम को बेहतर करने के कई कदम उठाए हैं। एयरक्राफ्ट के लीजिंग और फाइनेंसिंग के लिए यह ग्लोबली भारत को एक पसंदीदा डेस्टिनेशन के रूप में डेवलप करेगा।

बीते दिनों नया लोगो अनवील किया था

बीते दिनों एअर इंडिया ने अपना नया लोगो और लिवरी अनवील किया था। लिवरी को आप एयरक्राफ्ट का पूरा मेकओवर समझ सकते हैं। मेकओवर में सुनहरे, लाल और बैंगनी रंगों का इस्तेमाल किया गया है। टाटा ग्रुप की 91 साल पुरानी एयरलाइन 15 महीने से इस पर काम कर रही थी। यह कोणार्क चक्र से प्रेरित पुराने लोगो की जगह लेगा।

लंदन बेस्ड ब्रांड और डिजाइन कंसल्टेंसी फर्म फ्यूचर ब्रांड के साथ पार्टनरशिप में लोगो डिजाइन किया गया है। दिसंबर 2023 में एअर इंडिया का पहला एयरबस A350 नए लोगो और मेकओवर के साथ बेड़े में शामिल होगा। फ्यूचर ब्रांड ने अमेरिकन एयरलाइंस और ब्रिटिश लक्जरी ऑटोमोबाइल ब्रांड बेंटले के साथ ब्रांडिंग पर काम किया है।